हायर सेकेण्डरी स्कूलों में संस्कृत प्रथम भाषा (विशिष्ट) वर्ग में सम्मिलित
रायपुर, 29 मई 2010
छत्तीसगढ़ में हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 'संस्कृत' को प्रथम भाषा (विशिष्ट) वर्ग में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आज यहां इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में विगत दिवस यहा आयोजित छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डलम की साधारण सभा के रूप में तथा कार्यकारिणी समिति की बैठक में हायर सेकेण्डरी स्कूल स्तर पर संस्कृत को प्रथम भाषा में शामिल कराने का प्रस्ताव पारित किया गया था। स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अधिकारियों को इस संदर्भ में जल्द से जल्द आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए थे।
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डलम् के सचिव डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया कि अभी तक संस्कृत विशिष्ट को मानविकी (कला) समूह में रखा गया था जिसे केवल कला समूह के विद्यार्थी ही पढ़ सकते थे। नये आदेश के अनुसार अब सभी समूहों के विद्यार्थी संस्कृत विषय लेकर पढ़ सकेंगे।

