लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वित्त परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति का गठन

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति का गठन

What
When Apr 16, 2011
from 08:10 PM to 08:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

विभिन्न विभागों की 50 करोड़ या उससे अधिक लागत वाली परियोजनाओं का परीक्षण करेगी समिति

रायपुर, 16 अप्रैल 2011

    विभिन्न विभागों के विकास कार्यो और जनहित की विभिन्न परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति का गठन किया है। यह समिति प्रशासकीय विभागों द्वारा प्रस्तावित 50 करोड़ रूपए या इससे अधिक लागत की परियोजनाओं का परीक्षण करेगी। समिति द्वारा संबंधित परियोजना की जरूरत और उससे राज्य को होने वाले लाभ, परियोजना की लागत और आर्थिक दृष्टि से उसकी उपयोगिता आदि बिन्दुओं पर विचार किया जाएगा। समिति ऐसी प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए वर्तमान में क्रियान्वित हो रही परियोजनाओं की भी समय-समय पर समीक्षा करेगी। इसके साथ ही समिति द्वारा राज्य शासन के विभिन्न निर्माण कार्यो में संबंधित विभागों में मशीनों, उपकरणों और अन्य सामग्री की गैर जरूरी खरीदी पर भी नियंत्रण रखेगी। वित्त और योजना विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस समिति के गठन का आदेश जारी कर दिया गया है। वित्त एवं योजना, कृषि, आवास एवं पर्यावरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वन और ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव अथवा सचिव इस समिति में सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव को परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति के लिए भी सदस्य सचिव का दायित्व सौंपा गया है। विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण नीति विषयक और अन्तर्विभागीय विषय भी समिति के समक्ष विचार के लिए प्रस्तुत किए जा सकते हैं। समिति आवश्यकता अनुसार तकनीकी और वित्तीय सलाहकार भी मनोनीत कर सकेगी। समिति की बैठक यथासंभव हर महीने के प्रथम सप्ताह में होगी। बैठक की तारीख तय करने के लिए संबंधित प्रशासकीय विभाग द्वारा समिति के सदस्य सचिव को प्रस्ताव दिया जाएगा और उनके माध्यम से मुख्य सचिव के अनुमोदन के बाद बैठक होगी।

क्रमांक-261/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031