लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वित्त यात्रा भत्ता देयकों का समुचित परीक्षण करने के निर्देश

यात्रा भत्ता देयकों का समुचित परीक्षण करने के निर्देश

What
When Sep 20, 2011
from 02:15 PM to 02:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 20 सितम्बर 2011

     छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने शासकीय सेवकों के यात्रा भत्ता देयकों का पर्याप्त परीक्षण करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में जारी निर्देश में कहा गया है कि शासकीय विभागों के नियंत्रण अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के यात्रा भत्ता देयका पर हस्ताक्षर एवं प्रतिहस्ताक्षर करने के पूर्व नियमानुसार पात्रता एवं औचित्य संबंधी परीक्षण किया जाना चाहिए। इससे कर्मचारियों को अनुचित लाभ नहीं होगा और लेखा परीक्षा में वसूली की स्थिति निर्मित नहीं होगी।
    वित्त एवं योजना विभाग मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि यात्रा भत्ता दावा में यात्रा की आवश्यकता, बारम्बारता और अवधि का परीक्षण किया जाए। अनावश्यक अथवा अनुचित यात्रा भत्ते के दावे को पूर्ण रूप से अथवा उसके किसी भाग को अस्वीकृत किया जा सकता है। परिवहन व्यय में भी सावधानीपूर्वक दावों की जांच करनी चाहिए। दावों के साथ आवश्यक रसीदें एवं प्रमाण पत्र संलग्न होने चाहिए। यात्रा देयक से संबंधित टिकट अथवा यात्रा का प्रमाण पत्र जिसमें यात्रा की श्रेणी, राशि, पी.एन.आर. नम्बर लिखा हो, प्रस्तुत करना चाहिए।

क्रमांक-2842/मौर्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031