ज्येष्ठ संपरीक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित
रायपुर 24 नवम्बर 2010
छत्तीसगढ़ सरकार के स्थानीय निधि संपरीक्षा (वित्त एवं योजना विभाग) द्वारा ज्येष्ठ संपरीक्षक, स्थानीय निधि संपरीक्षा भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि ज्येष्ठ संपरीक्षक पद के लिए विगत 14 फरवरी को लिखित परीक्षा और विगत 22 नवम्बर को साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। आयुक्त, स्थानीय निधि संपरीक्षा द्वारा कल 23 नवम्बर को यहां घोषित इस परीक्षा के अंतिम परिणाम के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की सूची इस प्रकार है :- श्री सचिन भूतड़ा, श्री अविनाश भट्ट, श्री असीम कुमार चन्द्राकर, श्री सुनील कुमार चन्द्रवंशी, सुश्री उषा चन्द्राकर, श्री पंकज मित्तल, सुश्री दिव्या अग्रवाल, सुश्री नेहा तिवारी, श्री प्रदीप कुमार साहू, श्री खुटेश्वर चन्द्रा, श्री शंभुनाथ खरे, श्री अतीश कुमार मारकण्डेय, श्री कदम सिंह सिदार, श्री अमरजीत भगत, श्री रत्नेश पैकरा और सुश्री गुपेश्वरी। इस परीक्षा की अनुपूरक सूची में शामिल नाम इस प्रकार है :- श्री मनोज कुमार अग्रवाल, श्री प्रदीप कुमार साहू, सुश्री गजाला खान, श्री अविनाश श्रीवास, श्री भूपेन्द्र कुमार सोनवानी, श्री चन्द्रशेखर कवाची और सुश्री नेहा राठिया। विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट आईएफए डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन (ifa.cg.nic.in) पर अवलोकन किया जा सकता है।

