लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वित्त कार्यभारित एवं आकस्मिकता से वेतन पाने वाले स्थायी सदस्यों को भी मिलेगा समयमान वेतनमान

कार्यभारित एवं आकस्मिकता से वेतन पाने वाले स्थायी सदस्यों को भी मिलेगा समयमान वेतनमान

What
When Jan 28, 2011
from 09:20 PM to 09:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 28 जनवरी 2011

     राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि समयमान वेतनमान योजना का लाभ कार्यभारित और आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों की सेवा के स्थायी सदस्यों को भी दिया जाए। वित्त विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से राजस्व मण्डल सहित छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्तों और जिला कलेक्टरों को इस आशय का परिपत्र जारी कर दिया गया। यह आदेश एक अप्रैल 2007 से लागू होगा। परिपत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के 11 जून 2007 के ज्ञापन के अनुसार कार्यभारित तथा आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों की सेवा के नियमित सदस्यों के लिए एक अप्रैल 2007 से राज्य शासन के नियमित कर्मचारियों के अनुरूप क्रमोन्नति योजना लागू की गयी है। राज्य के सिविल सेवा के सदस्यों को सेवा में आगे बढ़ने के निश्चित तथा समयबध्द अवसर देने की दृष्टि से क्रमोन्नति योजना को संशोधित करते हुए वित्त विभाग के संदर्भित ज्ञापन दिनांक 28-04-2008 और ज्ञापन दिनांक 04-08-2010 द्वारा समयमान वेतनमान उपलब्ध कराने की योजना लागू की गयी है। मंत्रालय से आज जारी परिपत्र में आगे कहा गया है कि वित्त विभाग के इन दोनों ज्ञापनों द्वारा लागू की गयी समयमान वेतनमान योजना का लाभ इनमें उल्लेखित शर्तो के अन्तर्गत कार्यभारित तथा आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों की सेवा के स्थायी सदस्यों को भी दिया जाए। समयमान वेतनमान के लिए निर्धारित सेवा की गणना कार्यभारित और आकस्मिकता सेवा के नियमित स्थापना में सदस्यता प्राप्त करने की तारीख से की जाएगी।

क्रमांक-5976/चतुर्वेदी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031