लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वित्त जनगणना 2011: छत्तीसगढ़ के अनन्तिम आंकड़े जारी

जनगणना 2011: छत्तीसगढ़ के अनन्तिम आंकड़े जारी

What
When Mar 31, 2011
from 08:50 PM to 08:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal
    रायपुर 31 मार्च 2011
census-2011
     जनगणना 2011 के अनन्तिम आंकड़ों के अनुसार देश की 01 मार्च, 2011 के 00.00 बजे कुल जनसंख्या 1,21,01,93,422 है, इसमें छत्तीसगढ़ राज्य की जनसंख्या 2,55,40,196 है। छत्तीसगढ़ राज्य में 1,28,27,915 पुरूष तथा 1,27,12,281 स्त्री है। यह देश की कुल जनसंख्या का 2.11 प्रतिषत है। जनसंख्या के आधार पर राज्य का देश में 16 वां स्थान है। ये अनन्तिम आंकड़े आज अपरान्ह यहां छत्तीसगढ़ की  निदेशक जनगणना श्रीमती रेणु पिल्ले द्वारा जारी किए गए। इन आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ की कुल जनसंख्या में रायपुर जिले की जनसंख्या सबसे अधिक (40,62,160) है। नारायणपुर (1,40,206) सबसे कम जनसंख्या वाला जिला है।
        राज्य की दशकीय जनसंख्या वृध्दि (2001-2011) दर 22.59 प्रतिशत है तथा इस मामलें मे देश में छत्तीसगढ़ का 9 वां स्थान है। विगत जनगणना (18.27:) की तुलना में इस जनगणना में जनसंख्या वृध्दि दर 4.32 प्रतिशत अधिक है। 2001-2011 के दौरान कबीरधाम जिले में सबसे अधिक 40.66 प्रतिशत जनसंख्या वृध्दि दर तथा सबसे कम बीजापुर में 8.76 प्रतिशत दर्ज की गई है।
       जनगणना 2011 में देश का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी. है जबकि राज्य में यह 189 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी. दर्ज किया गया है। पिछली जनगणना में यह घनत्व 154 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी. था। जांजगीर-चांपा जिले में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व (421) दर्ज किया गया है। नारायणपुर (20) सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला है।
       इस जनगणना में देषशका स्त्री-पुरूष अनुपात 940 है। राज्य में यह अनुपात 991 है जबकि जनगणना 2001 में यह अनुपात 989 था। जनगणना 2011 में इस मामले में राज्य का स्थान 5वां है। बस्तर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, उत्तर बस्तर कांकेर, महासमुंद, राजनांदगांव, धमतरी तथा जशपुर जिलों में यह अनुपात 1000 से ज्यादा है। सबसे अधिक स्त्री-पुरूष अनुपात बस्तर (1024) में तथा सबसे कम कोरबा (971) तथा कोरिया (971) में दर्ज किया गया है।    
जनगणना 2011 में प्रदेश की 0-6 आयु समूह की जनसंख्या 35,84,028 है जो राज्य की कुल जनसंख्या का 14.03 प्रतिशत है। विगत जनगणना में यह प्रतिशत 17.06 था।  इस आयु समूह में सर्वाधिक प्रतिशत कबीरधाम जिले(17.12:) तथा सबसे कम धमतरी (12.58:) में दर्ज किया गया है।
      देष में 0-6 आयु समूह का स्त्री-पुरूष अनुपात 914 है जबकि राज्य में यह 964 है। विगत जनगणना की तुलना में राज्य के इस अनुपात में 11 अंकों की कमी हुई है। यह अनुपात कबीरधाम जिलें में बढ़ा है, तथा रायपुर एवं उत्तर बस्तर कांकेर में स्थिर रहा है।
      जनगणना 2011 में देष में साक्षरता दर 74.04 प्रतिशत और राज्य की साक्षरता दर 71.04 प्रतिशत है जबकि विगत जनगणना में राज्य की साक्षरता दर 64.66 प्रतिशत थी। इस जनगणना में साक्षरता के मामले में राज्य का देश में 27 वां स्थान है। दुर्ग (79.69:) राज्य का सर्वाधिक साक्षर जिला है जबकि सबसे कम साक्षरता बीजापुर (41.58:) में है। राज्य के 81.45 प्रतिशत पुरूष तथा 60.59 प्रतिशत स्त्री साक्षर है। 2001-2011 के दौरान राज्य के पुरूष साक्षरता दर में 4.08 प्रतिशत की वृध्दि हुई है जबकि स्त्री साक्षरता दर में इसकी दुगुनी वृध्दि (8.74:) दर्ज हुई। पुरूष साक्षरता में धमतरी (88.84:) का प्रथम स्थान है। बीजापुर (51.42:) में पुरूष साक्षरता सबसे कम है। स्त्री साक्षरता दुर्ग (70.51:) जिले में सबसे अधिक है।
      अंत में, मैं भारत की जनगणना 2011 का कार्य राज्य में सफलतापूर्वक संपादित होने पर छत्तीसगढ़वासियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा उन समस्त शासकीय तथा गैर शासकीय संगठनों को बधाई तथा धन्यवाद देती हूं जिन्होंने राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।

            

निदेशक
जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़,
रायपुर

                                            

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031