अन्नपूर्णा दाल-भात केन्द्रों के लिए 259 मीटरिक टन चावल आवंटित
रायपुर, 07 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ में 138 अन्नपूर्णा दाल-भात केन्द्रों के लिए राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा चालू माह अप्रैल के लिए 259 मीटरिक टन चावल का आवंटन जारी किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि रायपुर जिले के 107 मीटरिक टन, धमतरी को नौ मीटरिक टन, महासमुंद को आठ मीटरिक टन, बिलासपुर को 22 मीटरिक टन, जांजगीर-चाम्पा को 15 मीटरिक टन, कोरबा को सात मीटरिक टन, दुर्ग को 32 मीटरिक टन, राजनांदगांव को 12 मीटरिक टन, कबीरधाम (कवर्धा) को चार मीटरिक टन, रायगढ़ को चार मीटरिक टन, जशपुर को दस मीटरिक टन, सरगुजा (अंबिकापुर) को दस मीटरिक टन, कोरिया (बैकुंठपुर) तीन मीटरिक टन, बस्तर (जगदलपुर) को तीन मीटरिक टन, उत्तर बस्तर (कांकेर) को दस मीटरिक टन और दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) को तीन मीटरिक टन चावल का आवंटन जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अन्नपूर्णा दाल-भात केन्द्रों के माध्यम से निर्धन एवं जरूरतमंदों को पांच रूपए में भरपेट दाल-भात उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना का संचालन समाजिक संस्थाओं, ग्राम पंचायतों, समाज सेवी संस्थाओं एवं निजी व्यक्तियों द्वारा किया जाता है। राज्य शासन द्वारा इन केन्द्रों को बी.पी.एल. दर पर प्रतिमाह चावल उपलब्घ कराया जाता है।

