जुलाई के लिए मिट्टी तेल का आवंटन जारी
रायपुर, 02 जुलाई 2011
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी 18 जिलों को चालू माह जुलाई के लिए 14 हजार 628 किलो लीटर मिट्टी तेल का आवंटन जारी किया गया है। इनमें सामान्य आवंटन के तहत 14 हजार 109 किलो लीटर और उजियारा योजना के तहत 519 किलो लीटर मिट्टी तेल शामिल है। सामान्य आवंटन के तहत आवंटित मिट्टी तेल का वितरण राशन कार्ड धारकों को उचित मूल्य दुकानों से प्रति राशन कार्ड तीन लीटर मिट्टी तेल दिया जाएगा। जबकि उजियारा योजना के तहत आवंटित मिट्टी तेल का वितरण अनुसूचित क्षेत्रों के हाट बाजारों में बिना राशन कार्ड के दो लीटर मिट्टी तेल दिया जाएगा।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आवंटन आदेश के अनुसार रायपुर जिले को एक हजार 716 किलो लीटर, धमतरी को 336 किलो लीटर, महासमुंद को 732 किलो लीटर, बिलासपुर को एक हजार 608 किलो लीटर, जांजगीर-चांपा को एक हजार 188 किलो लीटर, कोरबा को 504 किलो लीटर, दुर्ग को एक हजार 992 किलो लीटर, राजनांदगांव को 780 किलो लीटर, कबीरधाम (कवर्धा) को 432 किलो लीटर, रायगढ़ को एक हजार 20 किलो लीटर, जशपुर को 684 किलो लीटर, सरगुजा (अंबिकापुर) को एक हजार 332 किलो लीटर, कोरिया (बैकुण्ठपुर) को 336 किलो लीटर, बस्तर (जगदलपुर) को 936 किलो लीटर, उत्तर बस्तर (कांकेर) को 504 किलो लीटर, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) को 276 किलो लीटर, बीजापुर को 156 किलो लीटर और नारायणपुर जिले को 96 किलो लीटर मिट्टी तेल का आवंटन जारी किया गया है।

क्रमांक-1513/लहरे