मक्के का समर्थन मूल्य 40 रूपए बढ़ा
मक्का अब 880 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जायेगा
रायपुर, 03 जुलाई 2010
खरीफ विपणन वर्ष 2010-11 के लिए मक्के के समर्थन मूल्य में प्रति क्विंटल 40 रूपए की वृध्दि की गयी है। किसानों से इस वर्ष मक्के की खरीदी 880 रूपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2009-10 में मक्के का समर्थन मूल्य 840 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक ढॉड ने विभागीय अधिकारियों को इस वर्ष घोषित मक्के के नये समर्थन मूल्य का गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

