लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अगले माह के लिए जिलों को मिट्टी तेल का आवंटन जारी

अगले माह के लिए जिलों को मिट्टी तेल का आवंटन जारी

What
When Jul 16, 2010
from 02:35 PM to 02:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर 16 जुलाई 2010

 सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ए.पी.एल., बी.पी.एल., अन्त्योदय, अन्नपूर्णा योजना और मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता के राशनकार्ड धारक परिवारों के लिए प्रदेश के सभी अठारह जिलों को आगामी माह अगस्त के लिए 15 हजार 580 किलो लीटर मिट्टी तेल का आवंटन जारी किया गया है। इसमें सामान्य आवंटन के तहत 15 हजार 61 किलो लीटर और उजियारा योजना के तहत 519 किलो लीटर मिट्टी तेल शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सामान्य आवंटन के तहत आवंटित मिट्टी तेल का वितरण राशन कार्ड धारकों को उचित मूल्य दुकानों से और उजियारा योजना के तहत अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में बिना राशन कार्ड के प्रति व्यक्ति दो लीटर मिट्टी तेल का वितरण किया जाता है।
    खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि रायपुर जिले को सामन्य आवंटन के तहत एक हजार 900 किलोलीटर, उजियारा योजना के तहत 60 किलोलीटर, धमतरी को सामान्य आवंटन के तहत 360 किलोलीटर, उजियारा योजना के तहत 12 किलोलीटर, महासमुंद को सामान्य आवंटन के तहत 720 किलोलीटर, उजियारा योजना के तहत 12 किलोलीटर, बिलासपुर को सामान्य आंवटन के तहत एक हजार 620 किलोलीटर, उजियारा योजना के तहत 36 किलोलीटर, जांजगीर-चाम्पा सामान्य आवंटन के तहत एक हजार 176 किलोलीटर, उजियारा योजना के तहत 24 किलोलीटर, कोरबा को सामान्य आवंटन के तहत 504 किलोलीटर, उजियारा योजना के तहत 48 किलोलीटर, दुर्ग को सामान्य आवंटन के तहत एक हजार 980 किलोलीटर, उजियारा योजना के तहत 24 किलोलीटर, राजनांदगांव को सामान्य आवंटन के तहत 828 किलोलीटर, उजियारा योजना के तहत 24 किलोलीटर, कबीरधाम (कवर्धा) को सामान्य आवंटन के तहत 444 किलोलीटर, उजियारा योजना के तहत 24 किलोलीटर, रायगढ़ को सामान्य आवंटन के तहत एक हजार आठ किलोलीटर, उजियारा योजना के तहत 36 किलोलीटर, जशपुर को सामान्य आंवटन के तहत 696 किलोलीटर, उजियारा योजना के तहत 24 किलोलीटर, सरगुजा (अम्बिकापुर) को सामान्य आवंटन के तहत एक हजार 452 किलोलीटर, उजियारा योजना के तहत 36 किलोलीटर, कोरिया (बैकुंठपुर) को सामान्य आवंटन के तहत 360 किलोलीटर, उजियारा योजना के तहत 12 किलोलीटर, बस्तर (जगदलपुर) को सामान्य आवंटन के तहत 912 किलोलीटर, उजियारा योजना के तहत 48 किलोलीटर, उत्तर बस्तर (कांकेर) को सामान्य आंवटन के तहत 576 किलोलीटर, उजियारा योजना के तहत 24 किलोलीटर, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) को सामान्य आवंटन के तहत 312 किलोलीटर, उजियारा योजना के तहत 24 किलोलीटर, बीजापुर को सामान्य आवंटन के तहत 120 किलोलीटर, उजियारा योजना के तहत 48 किलोलीटर और नारायपुर जिले के सामान्य आवंटन के तहत 93 किलोलीटर एवं उजियारा योजना के तहत तीन किलोलीटर मिट्टी तेल का आवंटन जारी किया गया है।
    अधिकारियों ने बताया कि सामान्य आवंटन के तहत मिट्टी तेल का वितरण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति राशन कार्ड के मान से अनुपातिक रूप से किया जाएगा। घरेलू रसोई गैस के सिंगल और डबल गैस कनेक्शन धारकों को मिट्टी तेल का वितरण नहीं किया जाएगा।

                                                                क्रमांक-1794/लहरे



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031