अन्नपूर्णा योजना
राज्य के 21 हजार से अधिक वृध्द एवं निराश्रितों
को मिल रहा है दस किलो चावल और अमृत नमक नि:शुल्क
रायपुर 12 अप्रैल 2010
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्णा योजना के 21 हजार 899 वृध्द एवं निराश्रितों के जीवन-यापन के लिए प्रत्येक वृध्द और निराश्रित लोगों को प्रति माह 10 किलो चावल और छत्तीसगढ़ अमृत नमक नि:शुल्क दिया जा रहा है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहा बताया कि कबीरधाम (कवर्धा) जिले में 228 वृध्द एवं निराश्रित, उत्तर बस्तर (कांकेर) के 415, कोरबा के 825, कोरिया (बैकुण्ठपुर) के 698, जशपुर के 634, जांजगीर-चांपा के एक हजार 258, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) के 681, दुर्ग के 2 हजार 510, धमतरी के 446, नारायणपुर के 313, बस्तर (जगदलपुर) के एक हजार 121, बिलासपुर के दो हजार 267, बीजापुर के एक हजार 166, महासमुन्द के 742, राजनांदगांव के एक हजार 38, रायगढ़ के एक हजार 491, रायपुर के तीन हजार 53 अैर सरगुजा (अंबिकापुर) जिले के दो हजार 993 वृध्द एवं निराश्रितो को 10 किलो चावल छत्तीसगढ़ अमृत नमक नि:शुल्क दिया जा रहा है।

