खाद्य मंत्री बाढ़ प्रभावितों को आज बांटेंगे मुआवजा
रायपुर, 19 सितम्बर 2011
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले 20 सितम्बर को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावितों के लिए आयोजित मुआवजा वितरण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री मोहले 20 सितम्बर को प्रात: 8 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर 9.30 बजे जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण पहुंचेंगे और वहां स्थानीय विश्राम भवन में स्थानीय लोगों से भेंट करेंगे तथा वहां प्रात: 10 बजे बाढ़ प्रभावितों को जिला प्रशासन द्वारा स्वीकृत मुआवजा राशि का वितरण करेंगे। श्री मोहले वहां से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे डभरा पहुंचेंगे और वहां भी मुआवजा राशि का वितरण करेंगे। श्री मोहले डभरा से प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे अड़भार पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। खाद्य मंत्री श्री मोहले अड़भार से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे।

