श्री अशोक बजाज का दौरा कार्यक्रम
रायपुर 18 अप्रैल, 2011
छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज कल 19 अप्रैल का ग्राम सुराज अभियान के तहत रायपुर जिले के विकास खण्ड अभनपुर के प्रवास पर रहेंगे। श्री बजाज 19 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे छत्तीसगढ़ भण्डारगृह निगम मुख्यालय, रायपुर में कार्यकारिणी समिति की बैठक में ग्राम सुराज अभियान के संबंध में चर्चा करेंगे। वे दोपहर दो बजे विकास खण्ड अभनपुर के ग्राम निमोरा में और ग्राम पारागांव में दोपहर 04 बजे ग्राम सुराज अभियान में शामिल होंगे।
क्रमांक-297/चतुर्वेदी

