लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति धान और चावल उपार्जन की तैयारियों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

धान और चावल उपार्जन की तैयारियों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

What
When Sep 22, 2010
from 07:55 PM to 07:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

खरीफ वर्ष 2010-11

आज से केन्द्र सरकार के अधिकारी देंगे प्रशिक्षण

 

    रायपुर, 22 सितम्बर 2010

   छत्तीसगढ़ में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2010-11 में धान और चावल उपार्जन की  तैयारियों के संबंध में राजधानी रायपुर के नवीन विश्राम गृह में 23 दिसम्बर से दो दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर भारत सरकार खाद्य विभाग के उपायुक्त श्री बी.सी. जोशी और सहायक संचालक डॉ. महेंन्द्र कुमार द्वारा राज्य शासन के खाद्य विभाग के अधिकारियों को धान उपार्जन की गुरू बताएंगे।
    खाद्य विभाग के सचिव श्री प्रदीप पंत ने आज यहां बताया कि इस प्रशिक्षण में भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा खरीफ और रबी फसलों के लिए खरीदी हेतु निर्धारित गुणवत्ता मापदंड, भौतिक विश्लेषण, सुरक्षित भंडारण, कीट एवं अन्य जीवों से सुरक्षित रखने के उपायों और भारत सरकार द्वारा खाद्यान्न खरीदी के लिए जारी निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।
    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों के खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, मार्कफेड, जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक एवं राज्य मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा तय की गई प्रक्रिया और मानदंडों के अनुसार धान और चावल खरीदी के लिए राज्य में पहली बार खाद्य विभाग, भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

क्रमांक-2973/लहरे

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031