अगले माह के लिए मिट्टी तेल का आवंटन जारी
रायपुर, 16 अप्रैल 2010
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत छत्तीसगढ़ में सामान्य योजना और उजियारा योजना के तहत जिलों को अगले माह मई के लिए 15 हजार 580 किलो लीटर मिट्टी तेल का आवंटन जारी किया गया है। इसमें सामान्य आवंटन के तहत 15 हजार 057 किलो लीटर और उजियारा योजना के तहत 523 किलो लीटर मिट्टी तेल शामिल हैं। सामान्य आवंटन के तहत गरीबी रेखा के ऊपर (एपीएल), गरीबी रेखा श्रेणी (बीपीएल) परिवारों, अन्त्योदय, अन्नपूर्णा योजना और मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के राशनकार्ड धारक परिवारों को उचित मूल्य के दुकानों से निर्धारित दर पर मिट्टी तेल का वितरण किया जाएगा। जबकि उजियारा योजना के तहत आवंटित मिट्टी तेल को हाट-बाजारों में बिना राशन कार्ड के प्रति व्यक्ति दो लीटर मिट्टी तेल का वितरण निर्धारत दर पर किया जाएगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि रायपुर जिले को एक हजार 956 किलो लीटर, धमतरी को 372, महासमुंद को 732, बिलासपुर को एक हजार 656, जांजगीर-चांपा को एक हजार दो सौ, कोरबा को 552, दुर्ग को दो हजार चार, राजनांदगांव को 852, कबीरधाम (कवर्धा) 468, रायगढ़ को एक हजार 44, जशपुर को 720, सरगुजा (अंबिकापुर) एक हजार 488, कोरिया (बैकुंठपुर) को 372, बस्तर (जगदलपुर) को 960, उत्तर बस्तर (कांकेर) को 600, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) को 336, बीजापुर को 168 और नारायण्ापुर जिले को एक सौ किलो लीटर मिट्टी तेल का आवंटन जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के सिंगल एवं डबल गैस कनेक्शन धारकों के हितग्राहियों को मिट्टी तेल का वितरण नहीं किया जाएगा।

