मक्का खरीदी के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
रायपुर, 10 नवम्बर 2010
छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2010-11 में समर्थन मूल्य नीति के तहत मक्का खरीदी की सम्पूर्ण व्यवस्था की निगरानी के लिए रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के मुख्यालय में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष एवं फैक्स नम्बर 0771-4066213 है। नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन प्रात: 10.30 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। नियंत्रण कक्ष में नोड्ल अधिकारी के रूप में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक (उपार्जन) श्री एस.एल. आडिल को तैनात किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य की एक हजार 333 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के अंतर्गत एक हजार 587 उपार्जन केन्द्रों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्के की खरीदी विगत एक नवम्बर 2010 से शुरू हो गया है, जो 31 जनवरी 2011 तक चलेगा। मक्का का समर्थन मूल्य 880 रूपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।

