कोसरंगी में आज खाद गोदाम का लोकार्पण
रायपुर 22 अप्रैल, 2011
छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज कल 23 अप्रैल को रायपुर जिले के विकासखंड आरंग स्थित ग्राम कोसरंगी में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति द्वारा निर्मित नवीन खाद गोदाम का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष श्री योगेश चन्द्राकर करेंगे।
क्रमांक-366/स्वराज्य

