धान खरीदी व्यवस्था की लगातार निगरानी जरूरी : खाद्य मंत्री श्री मोहले
धान खरीदी, कस्टम मिलिंग एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा
रायपुर, 16 नवम्बर 2011
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले ने कल प्रदेश के दुर्ग जिले के जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डी.आर.डी.ए.) के सभाकक्ष में दुर्ग और राजनांदगांव जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य नीति के तहत धान खरीदी व्यवस्था, कस्टम मिलिंग एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य शासन द्वारा किफायती दर पर उपलब्ध कराई जा रही अनाज और अमृत नमक आदि की विस्तृत समीक्षा की। श्री मोहले ने कहा कि धान खरीदी की सम्पूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता लायी गई है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य अर्थात् समर्थन मूल्य तत्काल मिले और भुगतान में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो श्री मोहले ने बैठक में अधिकारियों को धान खरीदी की संपूर्ण व्यवस्था की लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
श्री मोहले ने कहा कि प्रदेश में स्थापित उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक में दिनों दिन वृध्दि हो रही है। आने वाले समय में इसकी आवक में और बढ़ोतरी होगी। श्री मोहले ने उपार्जन केन्द्रों में धान के सुरक्षित भंडारण के अलावा खरीदी केन्द्रों में स्थापित कम्प्यूटर, कम्प्यूटर आपरेटर, चेक रोल बारदाने की उपलब्धता, कांट-बांटे की व्यवस्था, धान परिवहन व्यवस्था, कस्टम मिलिंग सहित किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं आदि की भी जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा श्री मोहले ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दुर्ग और राजनांदगांव जिले में राशनकार्ड धारकों को किफायती दर पर उपलब्ध कराई जा रही चावल, गेहूं, शक्कर मिट्टी तेल, अमृत नमक के उठाव एवं वितरण की स्थिति आदि की भी समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

क्रमांक-3678/लहरे