लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली उम्मीद से ज्यादा सफल : केन्द्रीय खाद्य सचिव डॉ. गुप्ता

छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली उम्मीद से ज्यादा सफल : केन्द्रीय खाद्य सचिव डॉ. गुप्ता

What
When Apr 22, 2011
from 07:10 PM to 07:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर शहर की राशन दुकानों का निरीक्षण

रायपुर 22 अप्रैल, 2011
368A-220411

केन्द्रीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और उपभोक्ता मामलों के सचिव डॉ. बी.सी. गुप्ता ने आज यहां राजातालाब लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित चलो-चलें सामुदायिक विकास समिति एवं वीणा सामुदायिक विकास समिति और मौदहापारा स्थित प्राणी सामुदायिक विकास समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने गुढ़ियारी स्थित छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के गोदामों का भी अवलोकन किया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलतापूर्वक कार्य कर रही है।
    केन्द्रीय खाद्य सचिव डॉ. गुप्ता ने राजातालाब स्थित राषन दुकान संचालनकर्ता महिला स्व सहायता समूहों के महिलाओं से राशनकार्ड धारक परिवारों को किफायती दर पर दी जाने वाली चावल, गेहूं, मिट्टी 368B-220411तेल आदि की जानकारी प्राप्त की और गोदाम के अन्दर जाकर खाद्यान्न सामग्री की नमूने का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। इसी प्रकार उन्होंने राशन लेने वाले राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड का भी अवलोकन किया। राशनकार्ड धारकों ने उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत एक रूपए और दो रूपए किलो में प्रति माह छह और सात तारीख को 35 किलो चावल, एक किलो से ज्यादा शक्कर, मिट्टी तेल और नि:शुल्क दो किलो छत्तीसगढ़ अमृत नमक दिया जा रहा है। इन सामग्रियों के लिए उन्हें कहीं भी भटकना नहीं पड़ता। इस पर केन्द्रीय खाद्य सचिव डॉ. गुप्ता ने कहा कि सही मायने में छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रण्ााली उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलतापूर्वक कार्य कर रही है। डॉ. गुप्ता ने मौदहापारा स्थित महिला स्व सहायता समूह प्राणी सामुदायिक विकास समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों की अध्यक्ष श्रीमती चैतीबाई साहू ने उन्हें बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत यहां प्रत्येक महीने की छह तारीख को चावल उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में गरीबों में सबसे अधिक गरीब परिवारों के लाल राशन कार्ड धारकों को मात्र एक रूपए किलो में और अन्य गरीब परिवारों के राशन कार्ड धारकों को दो रूपए किलो में चावल दिया जाता है। वितरण के समय जनप्रतिनिधि और शासन द्वारा नामांकित नोडल अधिकारी उपस्थित रहते हैं, जिसके फलस्वरूप उचित मूल्य दुकानों में और अधिक पारदर्शिता आ गयी है। इस पर डॉ. गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के पारदर्शिता और समुदायिक सहभागिता पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख 368C-220411सचिव श्री विवेक ढांड ने केन्द्रीय खाद्य सचिव को बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत रायपुर शहर में कोर पी.डी.एस. के जरिए राशन वितरण व्यवस्था को हितग्राहियों के अनुरूप बनाए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अन्तर्गत रायपुर शहर की 174 उचित मूल्य दुकानों के सभी डेढ़ लाख राशन कार्ड धारकों को स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। राशन कार्ड धारक स्मार्ट कार्ड के माध्यम से अपनी सुविधानुसार शहर की किसी भी राशन दुकान से राशन सामग्री का प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक हितग्राही द्वारा प्राप्त की गयी राशन सामग्री की जानकारी पाइंट ऑफ सेल उपकरण के माध्यम से ऑन लाईन उपलब्ध हो जाएगी। डॉ. गुप्ता ने गुढ़ियारी पहुंचकर राज्य भण्डार गृह निगम के एक हजार 400 मीटरिक टन क्षमता वाले गोदाम तथा निगम द्वारा भण्डारण आदि से संबंधित किए गए ऑन लाईन व्यवस्था की भी अवलोकन किया। इस अवसर पर खाद्य विभाग के सचिव सह आयुक्त श्री प्रदीप पंत, राज्य भण्डार गृह निगम प्रबंध संचालक डॉ. जीतेन कुमार, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक श्री कौशलेन्द्र सिंह, कलेक्टर रायपुर डॉ. रोहित यादव सहित खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि डॉ. गुप्ता आज से तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आए हुए हैं।

क्रमांक-368/लहरे

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031