प्रथम अपीलीय अधिकारी नामांकित
रायपुर, 16 नवम्बर 2011
राज्य शासन द्वारा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव डॉ0 जितेन कुमार को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्रथम अपीलीय अधिकारी नामांकित किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस आशय का आदेश यहां मंत्रालय से इस महीने की ग्यारह तारीख को जारी कर दिया गया है।
क्रमांक- 3682/काशी

