लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति किसानों को 31 मई तक उर्वरकों के उठाव पर नहीं लगेगा ब्याज

किसानों को 31 मई तक उर्वरकों के उठाव पर नहीं लगेगा ब्याज

What
When Apr 22, 2011
from 07:40 PM to 07:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 22 अप्रैल, 2011

    खरीफ फसलों की खेती के लिए अगामी मानसून के दौरान रासायनिक उर्वरकों के अग्रिम उठाव पर छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को ब्याज की राशि में एक मार्च 2011 से 31 मई 2011 तक विशेष राहत देने का निर्णय लिया है। इस अवधि में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा सदस्य किसानों पर ब्याज की राशि अधिभारित नहीं की जाएगी। उर्वरक अग्रिम उठाव की इस योजना में विगत एक मार्च 2011 से 15 जून 2011 तक समितियों द्वारा उठाए गए सभी प्रकार के उर्वरक शामिल रहेंगे।
    पंजीयक सहकारी संस्थाओं ने छत्तीसगढ राज्य सहकारी विपणन संघ तथा छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध संचालकों, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के मुख्यकार्यपालन अधिकारियों और कृषि संचालनालय रायपुर के संचालक को परिपत्र जारी कर कहा है कि एक मार्च 2011 से 31 मई 2011 तक समितियों द्वारा किसानों से ब्याज की राशि अधिभारित नहीं की जाएगी। समितियों द्वारा एक मार्च 2011 से 31 मई 2011 तक उठाए गए उर्वरकों की मात्रा पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों द्वारा भी समितियों से ब्याज की राशि अधिभारित नहीं की जाएगी। समितियों द्वारा मार्च एवं अप्रैल 2011 में उठाए गए उर्वरक की मात्रा का रिलिज आर्डरवार एक जून 2011 से भुगतान योग्य अग्रिम पोस्टडेटेड चेक तथा मई 2011 में उठाए गए मात्रा का 15 जून 2011 की तारीख का भुगतान योग्य अग्रिम पोस्टडेटेड रिलिज आर्डरवार चेक सहकारी विपणन संघ को दिया जाएगा। पोस्टडेटेड चेक ड्राफ्ट के बदले में जारी करने और पूर्व स्थापित व्यवस्था के अनुसार रिलिज आर्डर आदि जारी करने के भी निर्देश परिपत्र में दिए गए है। विपणन संघ द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पोस्टडेटेड चेक बैंक को प्रस्तुत करने की तारीख से पांच दिन के भीतर अनिवार्य रूप से राशि विपणन संघ के खाते में क्रेडिट की जाएगी। अर्थात जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों द्वारा एक जून की तारीख के चेक की धन राशि पांच जून तक और पन्द्रह जून की तारीख के चेक की धन राशि बीस जून तक विपणन संघ के खाते में क्रेडिट की जाएगी। राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) का यह दायित्व होगा की जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों द्वारा जारी एक जून और पांच जून पोस्टडेटेड चेक को उनके खातों से विपणन संघ के खाद संग्रहण खाते में क्रमश: पांच जून और बीस जून को हस्तांतरित कर क्रेडिट किया जाए।
    परिपत्र में यह भी कहा गया है कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों द्वारा अग्रिम उठाव की राशि पांच जून और बीस जून को विपणन संघ के खाद संग्रहण खाते में क्रेडिट कर अपेक्स बैंक को स्थानांतरित नहीं की जाती है तो तदोपरांत विलंबित अवधि हेतु जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों द्वारा प्रचलित ब्याज की राशि देय होगी। इसी प्रकार अग्रिम उठाव की राशि अपेक्स बैंक द्वारा क्रमवार सात जून और बीस जून को विपणन संघ के खाद संग्रहण खाते में क्रेडिट नहीं की जाती है तो तदोपरांत विलंबित अवधि का ब्याज अपेक्स बैंक द्वारा विपणन संघ को देय होगा। वर्ष 2010-11 की 31 मार्च 2011 की स्थिति में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों से प्राप्त योग्य उर्वरक की राशि 31 मार्च 2011 को सम्पूर्ण रूप से विपणन संघ के खाद संग्रहण खाते में अपेक्स बैंक के माध्यम से क्रेडिट होना अनिवार्य होगा, अन्यथा उक्त राशि पर प्रचलित ब्याज बैंकों द्वारा देय होगा।

क्रमांक-369/चन्द्राकर
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031