लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति धान उपार्जन की समीक्षा के लिए खाद्य मंत्री जिलों के सघन दौरे पर

धान उपार्जन की समीक्षा के लिए खाद्य मंत्री जिलों के सघन दौरे पर

What
When Nov 16, 2011
from 09:45 PM to 09:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

चार जिलों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक

    रायपुर, 16 नवम्बर 2011

3694-161111

     खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकानों के काम काज और समर्थन मूल्य नीति के तहत धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा के लिए इन दिनों राज्य के जिलों का सघन दौरा कर रहे हैं। उन्होंने आज जिला मुख्यालय रायगढ़ में जशपुर और रायगढ़ जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उल्लेखनीय है कि श्री मोहले ने कल इस सिलसिले में जिला मुख्यालय दुर्ग में राजनादगांव और दुर्ग जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली थी। खाद्य मंत्री ने चारों जिलों के लिए इन संयुक्त बैठकों में धान उपार्जन के लिए सहकारी समितियों के उपार्जन केन्द्रों में की गयी व्यवस्था, कस्टम मिलिंग की तैयारी और उचित मूल्य दुकानों से राशन कार्ड धारकों, विशेष रूप से गरीबी रेखा श्रेणी के परिवारों को राशन वितरण के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। श्री मोहले ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने के लिए आने वाले किसानों की बुनियादी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। प्रत्येक उपार्जन केन्द्र में पेयजल, प्राथमिक उपचार, बेरिकेडिंग, चौकीदार, तौलाई उपकरण (बाट और तराजू), आर्द्रता मापक यंत्र, अग्नि सुरक्षा और आकस्मिक वर्षा की स्थिति में धान की सुरक्षा के लिए कैप कव्हर आदि की व्यवस्था के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। इन संयुक्त बैठकों में संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारी और खाद्य विभाग, मार्कफेड और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक-3694/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031