खरीफ सत्र-2011 : किसानों के लिए उर्वरकों की पर्याप्त व्यवस्था
रायपुर 22 अप्रैल, 2011
आगामी मानसून को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ के किसानों को खरीफ सत्र-2011 में समय पर रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने समुचित व्यवस्था कर ली गई है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संध द्वारा इस माह की बीस तारीख तक एक लाख 71 हजार 546 मीटरिक टन विभिन्न रासायनिक उर्वरकों का भण्डारण कर पन्द्रह हजार 941 मीटरिक टन उर्वरक प्रदेश के सहकारी समितियों में किसानों के वितरण के लिए भेजा जा चुका है। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में एक हजार 34 मीटरिक टन अधिक है। इसी तिथि तक पिछले वर्ष चौदह हजार 917 मीटरिक टन रासायनिक उर्वरक समितियों में भेजा गया था। वर्तमान में एक लाख 55 हजार 704 मीटरिक टन विभिन्न रासायनिक उर्वरक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संध के जिला कार्यालय स्थित संग्रहण केन्द्रों में शेष है।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संध के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि रासायनिक उर्वरक यूरिया का भण्डारण 53 हजार 578 मीटरिक टन किया गया है, उसमें से सात हजार 714 मीटरिक टन सहकारी समितियों को भेजा गया है, और 45 हजार 864 मीटरिक टन शेष है। सिंगल सुपरफास्टफेट उर्वरक का भण्डारण 25 हजार 207 मीटरिक टन किया गया है, उसमें से एक हजार 412 मीटरिक टन समितियों को भेजा गया है और 23 हजार 795 मीटरिक टन शेष है। उर्वरक डी.ए.पी. का भण्डारण 45 हजार 413 मीटरिक टन किया गया है, उसमें से चार हजार 842 मीटरिक टन समितियों को भेजा गया है और 40 हजार 589 मीटरिक टन शेष है। उर्वरक एन.पी.के. का भण्डारण 24 हजार 839 मीटरिक टन किया गया है, उसमें से 143 मीटरिक टन समितियों को भेजा गया है और 24 हजार 696 मीटरिक टन शेष है। उर्वरक एम.ओ.पी. का भण्डारण 22 हजार 218 मीटरिक टन किया गया है, उसमें से एक हजार 830 मीटरिक टन समितियों को भेजा गया है और बीस हजार 388 मीटरिक टन शेष है।

