खाद्य मंत्री श्री मोहले का दौरा कार्यक्रम
रायपुर, 17 नवम्बर 2011
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले 19 नवम्बर शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर धमतरी जाएंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री मोहले दोपहर 12 बजे रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 1.30 बजे धमतरी पहुंचेंगे। श्री मोहले वहां स्थानीय विश्राम भवन में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से भेंट करेंगे। इसके बाद श्री मोहले वहां दोपहर 2.00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष धमतरी और उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के खाद्य अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी कार्यों सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे

