जिला उपभोक्ता फोरम में अध्यक्षों की नियुक्ति
रायपुर, 21 नवम्बर 2011
राज्य शासन द्वारा तीन सेवा निवृत्त न्यायिक अधिकारियों को तीन जिलों की जिला उपभोक्ता फोरम में नए अध्यक्षों के रूप में नियुक्ति की गयी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा मंत्रालय से इस हेतु आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार श्री छोटे लाल सिंह टेकाम को जिला उपभोक्ता फोरम कोरिया (बैकुंठपुर), श्री सनमान सिंह को जिला उपभोक्ता फोरम रायगढ़ और श्री अशोक कुमार निमोनकर को जिला उपभोक्ता फोरम कोरबा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन अध्यक्षों की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से पांच वर्ष की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो तक के लिए किया गया है।

