खाद्य मंत्री श्री मोहले का दौरा कार्यक्रम
रायपुर 21 नवम्बर 2011
छत्तीसगढ़ के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले 22 नवम्बर को सरगुजा और कोरिया जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
श्री मोहले 22 नवम्बर को प्रात: 5.00 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर सवेरे 10.30 बजे सरगुजा जिले के जिला मुख्यालय अम्बिकापुर पहुंचेंगे और वहां स्थानीय नागरिकों से भेंट करेंगे। श्री मोहले सवेरे 10.30 बजे कलेक्टोरेट सभा कक्ष अम्बिकापुर में खाद्य विभाग की जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। श्री मोहले दोपहर 2.30 बजे अंबिकापुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 4.00 बजे कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर पहुंचेंगे और वहां स्थानीय नागरिकों से भेंट करेंगे। श्री मोहले शाम 4.30 बजे कलेक्टोरेट सभा कक्ष बैकुण्ठपुर में खाद्य विभाग की जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। श्री मोहले शाम 7.00 बजे बैकुण्ठपुर से प्रस्थान कर रात्रि 11.30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे।

