खाद्य मंत्री श्री मोहले का दौरा कार्यक्रम
रायपुर, 24 नवम्बर 2011
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले कल 25 नवम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जाएंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
श्री मोहले 25 नवम्बर को प्रात: 10.00 बजे बिलासपुर जिले के विकासखंड मुंगेली के ग्राम दशरंगपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां स्थानीय नागरिकों तथा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। श्री मोहले दोपहर एक बजे राजनांदगांव जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। श्री मोहले शाम 7.00 बजे वहां से प्रस्थान कर रात्रि 9.00 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

