लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अब तक 1107.90 करोड़ रूपए की 10.11 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी

अब तक 1107.90 करोड़ रूपए की 10.11 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी

What
When Nov 29, 2011
from 07:05 PM to 07:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 29 नवम्बर 2011

    छत्तीसगढ़ की एक हजार 333 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए राज्य शासन द्वारा बेहतर व्यवस्था की गयी है। किसानों को उनकी उपज का भुगतान तत्काल क्रास बैंकर्स चेक के माध्यम से किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप धान की आवक में दिनों-दिन लगातार वृध्दि हो रही है। समर्थन मूल्य नीति के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2011-12 में विभिन्न समितियों में किसानों से अब तक 1107.90 करोड़ रूपए की 10 लाख 11 हजार 784 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
    छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चालू खरीफ विपणन वर्ष 2011-12 के अन्तर्गत धान खरीदी का कार्य इस महीने की पांच तारीख से शुरू की गयी है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपण्ान संघ (मार्कफेड) के मुख्यालय से संकलित जानकारी के अनुसार कबीरधाम (कवर्धा) जिले में 17 करोड़ तीन लाख रूपए की राशि से 15 हजार 548 मीटरिक टन, उत्तर बस्तर (कांकेर) में 29 करोड़ 56 लाख रूपए की राशि से 26 हजार 993 मीटरिक टन, कोरबा में दो करोड़ 99 लाख रूपए की राशि से दो हजार 726 मीटरिक टन, कोरिया (बैकुण्ठपुर) में तीन करोड़ 86 लाख रूपए की राशि से तीन हजार 530 मीटरिक टन, जशपुर में तीन करोड़ 41 लाख रूपए की राशि से तीन हजार 113 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा में 25 करोड़ 98 लाख रूपए की राशि से 23 हजार 730 मीटरिक टन, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) में 37 लाख रूपए की राशि से 337 मीटरिक टन, बीजापुर में दो लाख रूपए की राशि से 16 मीटरिक टन और दुर्ग जिले में 238 करोड़ 96 लाख रूपए की राशि से दो लाख 18 हजार 228 मीटरिक टन धान की खरीदी अब तक की जा चुकी है।
    धमतरी जिले में 142 करोड़ 51 लाख रूपए की राशि से एक लाख 30 हजार 150 मीटरिक टन, बस्तर (जगदलपुर) में तीन करोड़ 26 लाख रूपए की राशि से दो हजार 976 मीटरिक टन, नारायणपुर में 21 लाख रूपए की राशि से 196 मीटरिक टन, बिलासपुर में 68 करोड़ 72 लाख रूपए की राशि से 62 लाख 757 मीटरिक टन, महासमुन्द में 158 करोड़ 51 लाख रूपए की  राशि से एक लाख 44 हजार 757 मीटरिक टन, राजनांदगांव में 82 करोड़ 99 लाख रूपए की राशि से 75 हजार 791 मीटरिक टन, रायगढ़ में 41 करोड़ नौ लाख रूपए की राशि से 37 हजार 530 मीटरिक टन, रायपुर में 272 करोड़ 84 लाख रूपए की राशि से दो लाख 49 हजार 165 मीटरिक टन और सरगुजा (अम्बिकापुर) जिले में 15 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि से 14 हजार 242 मीटरिक टन धान की खरीदी अब तक की जा चुकी है।

क्रमांक-3888/लहरे
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031