खाद्य मंत्री श्री मोहले का दौरा कार्यक्रम
रायपुर 23 अप्रैल, 2011
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले राज्य व्यापी ग्राम सुराज अभियान के द्वितीय चरण के तहत 25 अप्रैल से 29 अप्रैल तक रायपुर और जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
खाद्य मंत्री श्री मोहले 25 अप्रैल को प्रात: 11 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे विकासखण्ड धरसींवा के ग्राम परसतरई, दोपहर 1.30 बजे विकासखण्ड तिल्दा के ग्राम रजिया और अपरान्ह 3.30 बजे विकासखण्ड भाठापारा के ग्राम लछनपुर में आयोजित ग्राम सुराज अभियान में शामिल होंग। तत्पश्चात लछनपुर से प्रस्थान कर शाम पांच बजे राजिम पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे । श्री मोहले राजिम से प्रस्थान कर रात्रि 8.00 बजे जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हसौद पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात्रि रायपुर आएंगे। श्री मोहले 26 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम जामगांव (खोलहा), दोपहर 2.00 बजे विकासखण्ड छुरा के ग्राम कोठीगांव, अपरान्ह 3.30 बजे गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम कोसमी और शाम 5.00 बजे विकासखण्ड फिंगेश्वर के ग्राम जेंजरा में आयोजित राज्य व्यापी ग्राम सुराज अभियान में शामिल होंगे। श्री मोहले रात्रि 7.00 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
श्री मोहले 27 अप्रैल को प्रात: 9.30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे पलारी विकासखण्ड के ग्राम खरतोरा, दोपहर 12 बजे विकासखण्ड बलौदाबाजार के ग्राम लाहौद, दोपहर एक बजे विकासखण्ड कसडोल के ग्राम सेल, दोपहर 2.30 ग्राम बैजनाथ और शाम 4.00 बजे बिलाईगढ़ विकासखण्ड ग्राम मटिया और शाम 6.00 बजे ग्राम पचरी में आयोजित ग्राम सुराज अभियान में शामिल होंगे। श्री मोहले पचरी से प्रस्थान कर रात्रि आठ बजे रायपुर पहुंचेंगे। श्री मोहले 29 अप्रैल को प्रात: 10 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे विकासखण्ड आरंग के ग्राम भैंसा और दोपहर 2.00 बजे ग्राम अमेरा में आयोजित राज्य व्यापी ग्राम सुराज अभियान में शामिल होंगे। श्री मोहले शाम 4.00 चार बजे रायपुर पहुंचेंगे।

