इस महीने के लिए मिट्टी तेल का आवंटन जारी
रायपुर 02 दिसम्बर 2011
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत छत्तीसगढ़
में ए.पी.एल., बी.पी.एल., अन्त्योदय, अन्नपूर्णा योजना और मुख्यमंत्री
खाद्यान्न् सहायता योजना के राशन कार्डधारक परिवारों के लिए प्रदेश के सभी
जिला कलेक्टरों को चालू माह दिसम्बर के लिए 15 हजार 528 किलो लीटर मिट्टी
तेल का आवंटन जारी किया गया है। मिट्टी तेल का तिवरण लीड समितियों, उचित
मूल्य दुकानों और मिट्टी तेल हाकर्स के माध्यम से किया जाएगा। आवंटित
मिट्टी तेल का वितरण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति राशन कार्ड के
मान से अनुपातिक रूप से किया जाएगा। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं
प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशानुसार एल.पी.जी. (घरेलू रसोई गैस) के
सिंगल एवं डबल गैस कनेक्शन धारक हितग्राहियों को मिट्टी तेल का वितरण नहीं
किया जाएगा।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता सरंक्षण विभाग के
अधिकारियों ने आज यहां बताया कि रायपुर जिले को एक हजार 956 किलो लीटर,
धमतरी को 372 किलो लीटर, महासमुंद को 732 किलो लीटर, बिलासपुर को एक हजार
644 किलो लीटर, जांजगीर-चाम्पा को एक हजार दो सौ किलो लीटर, कोरबा को 552
किलो लीटर, दुर्ग को एक हजार 968 किलो लीटर, राजनांदगांव को 852 किलो लीटर,
कबीरधाम (कवर्धा) को 468 किलो लीटर, रायगढ़ को एक हजार 32 किलो लीटर, जशपुर
को 720 किलो लीटर, सरगुजा (अंबिकापुर) को एक हजार 488 किलो लीटर, कोरिया
(बैकुंठपुर) 372 किलो लीटर, बस्तर (जगदलपुर) को 960 किलो लीटर, उत्तर बस्तर
(कांकेर) को छह सौ किलो लीटर, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) 336 किलो लीटर,
बीजापुर को 168 किलो लीटर और नारायणपुर जिले को 96 किलो लीटर मिट्टी तेल का
आवंटन जारी किया गया है।
क्रमांक- 3940/लहरे

