छत्तीसगढ़ में आठ लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में रबी फसलों की बुआई
रबी वर्ष 2011-12 के निर्धारित लक्ष्य के 44 प्रतिशत क्षेत्र में बुआई पूर्ण
रायपुर, 03 दिसम्बर 2011
चालू रबी मौसम के दौरान छत्तीसगढ़ में अब
तक लगभग आठ लाख 11 हजार हेक्टेयर रकबे में फसलों की बोनी हो चुकी है। इसमें
से 26 हजार हेक्टेयर में अनाज, पांच लाख 32 हजार हेक्टेयर में दलहनी फसलें
और एक लाख 61 हजार हेक्टेयर में तिलहन फसलें बोई जा चुकी हैं। इनके अलावा
लगभग साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में गन्ने और 81 हजार हेक्टेयर में सब्जियों
की बुआई की गई है। प्रदेश में रबी मौसम 2011-12 में कुल 18 लाख 32 हजार
हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बुआई का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रकार
प्रस्तावित लक्ष्य के 44 प्रतिशत रकबे में रबी फसलों की बुआई की जा चुकी
है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश में गेहूं
के प्रस्तावित रकबे एक लाख 92 हजार हेक्टेयर के विरूध्द अब तक साढ़े बारह
हजार हेक्टर, मक्के के प्रस्तावित रकबे 23 हजार हेक्टर के विरूध्द तीन
हजार हेक्टर, जौ, ज्वार एवं अन्य अनाज फसलों के प्रस्तावित रकबे साढे चौदह
हजार हेक्टर के विरूध्द चार हजार हेक्टर में बुआई हो चुकी है। दलहनी फसलों
के अंतर्गत चने के प्रस्तावित रकबे साढ़े तीन लाख हेक्टर के विरूध्द अब तक
82 हजार हेक्टर, मटर के प्रस्तावित रकबे 50 हजार हेक्टर के विरूध्द 16 हजार
हेक्टर, मसूर के प्रस्तावित रकबे 32 हजार हेक्टर के विरूध्द साढ़े आठ हजार
हेक्टर, मूंग के प्रस्तावित रकबे साढे 25 हजार हेक्टर के विरूध्द 6 हजार
हेक्टर, उड़द के प्रस्तावित रकबे 20 हजार हेक्टर के विरूध्द साढ़े नौ हजार
हेक्टर, तिवड़ा के प्रस्तावित रकबे चार लाख तीन हजार हेक्टर के विरूध्द 3
लाख 11 हजार हेक्टर, कुल्थी के प्रस्तावित रकबे साढ़े 29 हजार हेक्टर के
विरूध्द साढ़े 22 हजार हेक्टर की बुआई की जा चुकी है।
अधिकारियों ने
बताया कि तिलहनी फसलों के तहत अलसी के प्रस्तावित रकबे 94 हजार हेक्टर के
विरूध्द 46 हजार हेक्टर, राई-सरसों एवं तोरिया के प्रस्तावित रकबे एक लाख
77 हजार हेक्टर के विरूध्द 97 हजार हेक्टर, तिल के प्रस्तावित रकबे तीन
हजार हेक्टर विरूध्द 720 हेक्टर, सूरजमुखी के प्रस्तावित रकबे 23 हजार
हेक्टर के विरूध्द ढ़ाई सौ हेक्टर, कुसुम के प्रस्तावित रकबे 14 हजार हेक्टर
के विरूध्द 890 हेक्टर, मूंगफली प्रस्तावित रकबे 25 हजार हेक्टर के
विरूध्द साढ़े तीन सौ हेक्टर में इन फसलों की बुआई की जा चुकी है। इसी
प्रकार गन्ने के प्रस्तावित रकबे साढ़े बीस हजार हेक्टर के विरूध्द तीन हजार
हेक्टर और साग-सब्जी के प्रस्तावित रकबे एक लाख 55 हजार हेक्टर के विरूध्द
79 हजार हेक्टर में बुआई हो चुकी है।
क्रमांक- 3956/संजय

