लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

What
When Dec 03, 2011
from 07:15 PM to 07:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 03 दिसम्बर 2011

3963-301211

फसल कटाई में आ रही तेजी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की प्राथमिक सहकारी समितियों के उपार्जन केन्द्रों में किसानों की चहल-पहल और धान की आवक भी तेजी से बढ़ती जा रही है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक ढांड ने आज दुर्ग जिले के धान उपार्जन केन्द्र सांकरा, जामगांव और फुण्डा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इन उपार्जन केन्द्रों से संबंधित नोडल अधिकारियों और समितियों के प्रबंधकों को समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे धान की भण्डारण, रख-रखाव, ड्रेनेज सिस्टम, उपार्जन केन्द्रों से धान की उठाव और किसानों को उनकी उपज का भुगतान आदि के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रमुख सचिव के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
    श्री ढांड ने कहा कि छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य नीति के तहत धान खरीदी का व्यापक अभियान विगत 5 नवम्बर से प्रांरभ की गई है। प्रदेश में धान खरीदी का कार्य राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा तीव्र गति से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी की सम्पूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता लायी गयी है। किसानों के मेहनत से उपजाई धान की खरीदी में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो तथा उन्हें उनकी उपज धान की राशि उसी दिन क्रास्ड बैंकर्स चेक के माध्यम से तत्काल दिया जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी कार्यो में कहीं भी गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारियों के विरूध्द सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री ढांड ने समिति प्रबंधकों से किसानों को देय समर्थन मूल्य, बारदानों की स्थिति, गुणवत्ता, मात्रा, अभिलेखों का संधारण, नमी मापक यंत्र, कांट-बांटे, चेकरोल आदि का अवलोकन किया। उन्होंने खरीदी केन्द्रों में खरीदी गई धान की मात्रा को उनके ऋण पुस्तिका में अनिवार्य रूप से दर्ज करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिया अथवा रेगहा से उत्पादित धान समितियों में बेचने वाले किसानों को उस भूमि की ऋण पुस्तिका लाने के लिए भी समझाईस दी जाए।
    निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्र सांकरा के समिति प्रबंधक श्री एस.के. वर्मा ने बताया कि इस खरीदी केन्द्र में अब तक 342 किसानों से एक करोड़ 73 लाख 24 हजार रूपए की राशि से 15 हजार 691 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। श्री ढांड ने वहां भण्डारित धान को सर्वप्रथम कस्टम मिलिंग हेतु मिलर्स को प्रदान करने के निर्देश दिए। धान उपार्जन केन्द्र जामगांव के निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक श्री वीरेन्द्र यदु ने बताया कि इस उपार्जन केन्द्र में अब तक एक करोड़ 79 लाख 13 हजार रूपए की राशि से दस हजार 930 क्विंटन से अधिक धान की खरीदी की गयी है। धान खरीदी का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। धान खरीदी कार्य में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आ रही है। उन्हें उनकी उपज की राशि का भुगतान क्रास्ड बैंकर्स चेक के माध्यम से तत्काल किया जा रहा है। धान खरीदी केन्द्र फुण्डा के समिति प्रबंधक श्री युवराज वर्मा ने बताया कि इस उपार्जन केन्द्र में  अब तक दो करोड़ 21 लाख 15 हजार से अधिक राशि की 11 हजार 356 क्विंटन धान की खरीदी की गई है। इस अवसर पर श्री ढांड ने वहां समिति प्रबंधक को धान की रख-रखाव के लिए चबूतरा निर्माण आदि के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


क्रमांक- 3963/लहरे

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031