लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति छत्तीसगढ़ में रसोई गैस के ग्यारह लाख उपभोक्ता

छत्तीसगढ़ में रसोई गैस के ग्यारह लाख उपभोक्ता

What
When Feb 10, 2010
from 08:50 PM to 08:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

एकल सिलेण्डर वालों को पात्रता के अनुसार अब डबल सिलेण्डर

प्रमुख सचिव ने तेल कम्पनियों के अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

रायपुर 10 फरवरी 2010

     छत्तीसगढ़ में घरेलू रसोई गैस (एल.पी.जी.) के एकल सिलेण्डर धारक उपभोक्ताओं को उनकी पात्रता के अनुसार नियमों के तहत डबल सिलेण्डर दिया जाएगा। राज्य में एकल और डबल सिलेण्डर वाले उपभोक्ताओं की संख्या ग्यारह लाख तक पहुंच गयी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक ढांड़ ने आज शाम यहां मंत्रालय में तेल कम्पनियों के अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य में घरेलू रसोई गैस की वितरण एवं उपलब्धता की समीक्षा कीे। इस अवसर पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन के अधिकारी, रायपुर एवं दुर्ग जिले के खाद्य नियंत्रक भी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव ने उनसे कहा कि रसोई गैस के पंजीकृत एकल और डबल कनेक्शन धारक उपभोक्ताओं की संख्या के अनुरूप हर महीने घरेलू रसाई गैस की मांग के आधार पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
             श्री ढांड़ ने कहा कि राज्य में उपभोक्ताओं के लिए घरेलू रसोई गैस की कमी नहीं है। मांग के अनुरूप घरेलू रसोई गैस सिलेण्डर की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने तेल कम्पनियों के अधिकारियों से कहा कि घरेलू रसोई गैस के सिंगल सिलेण्डर वाले उपभोक्ताओं को उनकी पात्रता के अनुसार नियमों के तहत डबल सिलेण्डर जरूर दिया जाए। श्री ढांड ने घरेलू रसोई गैस का ढाबों, होटलों, वाहनों, व्यवसायिक परिसरों में दुरूपयोग करने वालों के विरूध्द आकस्मिक जांच का अभियान चलाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। श्री ढांड ने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी घरेलू रसोई गैस का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए।
प्रमुख सचिव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में ग्यारह लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 154 डीलरों के माध्यम से घरेलू रसोई गैस का वितरण किया जा रहा है। इनमें इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के 80 डीलरों द्वारा छह लाख, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन के 48 डीलरों द्वारा तीन लाख 65 हजार तथा भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन के 26 डीलरों द्वारा एक लाख 83 हजार उपभोक्ता शामिल हैं। श्री ढांड ने ग्रामीणों को भी घरेलू रसोई गैस उपलब्धता के लिए राजीव गांधी ग्रामीण एल.पी.जी वितरण योजना की भी समीक्षा की। बैठक में तेल कम्पनियों के अधिकारियों ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण एल.पी.जी. वितरण योजना के तहत विकासखण्ड मुख्यालयों में 38 वितरण केन्द्र बनाये गए हैं। इन केन्द्रों के प्रारंभ हो जाने पर ग्रामीणों को भी घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

    क्रमांक 3990/लहरे




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031