धान खरीदी की समीक्षा के लिए खाद्य मंत्री कर रहे हैं लगातार दौरा
रायपुर 05 दिसंबर 2011
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नू लाल मोहले प्रदेश के विभिन्न अंचलों का दौरा कर समर्थन मूल्य नीति के तहत धान खरीदी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के काम काज की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में श्री मोहले छह और सात दिसम्बर को कबीरधाम (कवर्धा) एवं महासमुंद जिले का दौरा कर धान खरीदी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के काम काज की समीक्षा करेंगे। श्री मोहले कल मंगलवार 06 दिसम्बर को दोपहर 12.00 बजे बिलासपुर जिले के विकासखंड मुंगेली के ग्राम दशरंगपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 1.30 बजे जिला मुख्यालय कबीरधाम (कवर्धा) पहुचेंगे और वहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के काम-काज की समीक्षा करेंगे। श्री मोहले शाम 5.00 बजे कबीरधाम से प्रस्थान कर रात्रि 7.00 बजे रायपुर लौंट आएंगे। श्री मोहले सात दिसम्बर को दोपहर 1.00 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2.00 बजे जिला मुख्यालय महासमुंद पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से भेंट करेंगे। श्री मोहले दोपहर 2.30 बजे महासमुंद कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के काम-काज की समीक्षा करेंगे। श्री मोहले शाम 7.00 बजे महासमुंद से प्रस्थान कर रात्रि 8.00 बजे वापस रायपुर लौंट आएंगे।
क्रमांक-3995/लहरे

