लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश : खाद्य मंत्री श्री मोहले ने की धान खरीदी कार्यों की समीक्षा

धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश : खाद्य मंत्री श्री मोहले ने की धान खरीदी कार्यों की समीक्षा

What
When Dec 08, 2011
from 04:05 PM to 04:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

महासमुंद जिले में अब तक 2.12 लाख टन धान की आवक

  रायपुर 08 दिसम्बर 2011

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले ने कल जिला मुख्यालय 4029-1-07.12.11महासमुंद में अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा की। श्री मोहले ने कहा कि कस्टम मिलिंग के लिए मिलरों को धान की आपूर्ति नियमित रूप से किया जाए। धान उपार्जन केन्द्रों में धान जाम किसी भी परिस्थिति में निर्मित न हो। उन्होंने धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य नीति के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2011-12 में पांच लाख 80 हजार मीटरिक टन धान खरीदी का अनुमान लगाया गया है। इसके लिए जिले में 115 खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। इनके माध्यम से अब तक दो लाख 12 हजार मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी कर ली गई है। अधिकारियों ने बताया कि धान उपार्जन की अवधि में कुछ लोगों के द्वारा पड़ोसी राज्यों से धान लाकर बेचने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए जिले में 18 चेक पोस्ट बनाए गए है, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
    श्री मोहले ने बैठक में कहा कि सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, प्रकाश, छाया और बारदाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने खरीदी जा रहे धान की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में4029-1-08.12.11 केप कव्हर, ड्रेनेज सिस्टम व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। श्री मोहले ने अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री मोहले ने आयोजित बैठक में सार्वजनिक वितरण् प्रणाली के तहत राशन दुकानों के काम-काज की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में 423 उचित मूल्य की दुकानों का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से राशनकार्ड धारकों को किफायती दर पर चावल, गेहूं दिया जा रहा है। श्री मोहले ने बैठक में महासमुंद जिले में घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने गैस एजेंसियों में गैस सिलेंडर और चूल्हे की मूल्य सूची चस्पा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण ढीढी, खाद्य विभाग के संचालक श्री जीतेन कुमार और जिला कलेक्टर श्रीमती अलरमेलमंगई डी. सहित धान खरीदी व्यवस्था से जुड़े सहकारिता विभाग, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जिला सहकारी विपणन संघ सहित धान खरीदी के लिए नियुक्त नोड्ल अधिकारी उपस्थित थे।

क्र्रमांक-4029/लहरे
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031