समितियों में लगातार बढ़ रही है धान की आवक
अब तक 7.29 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी
रायपुर, 03 दिसम्बर 2010

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि दुर्ग जिले मेेंं एक लाख 40 हजार 140 मीटरिक टन, महासमुंद में एक लाख 32 हजार 322 मीटरिक टन, धमतरी में 90 हजार 508 मीटरिक टन, राजनांदगांव में 55 हजार 349 मीटरिक टन, रायगढ़ में 42 हजार 569 मीटरिक टन, बिलासपुर में 30 हजार 771 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा में 16 हजार 404 मीटरिक टन, उत्तर बस्तर (कांकेर) में 14 हजार तीन मीटरिक टन, कबीरधाम (कवर्धा) में आठ हजार 675 मीटरिक टन, बस्तर (जगदलपुर) में चार हजार 41 मीटरिक टन, सरगुजा (अम्बिकापुर) में एक हजार 844 मीटरिक टन, कोरबा में एक हजार 506 मीटरिक टन, कोरिया (बैकुण्ठपुर) में 793 मीटरिक टन, जशपुर में 457 मीटरिक टन, नारायणपुर में 191 मीटरिक टन, बीजापुर में 124 मीटरिक टन और दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) में 37 मीटरिक टन धान की आवक अब तक दर्ज की गई।
उल्लेखनीय है कि सामान्य (कॉमन) धान एक हजार रूपए और ग्रेड-ए धान एक हजार तीस रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। इसके अलावा राज्य शासन द्वारा एक नवम्बर से सहकारी समितियों के माध्यम से उपार्जन केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गये धान के लिए प्रति क्विंटल 50 रूपए की दर से बोनस राशि देने का निर्णय लिया है। इसका भुगतान किसानों को एरियर्स के रूप में नये वित्तीय वर्ष 2011-12 में किया जाएगा।
क्रमांक-4051/लहरे

