लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य भण्डार गृह निगम के स्वीकृत गोदामों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

राज्य भण्डार गृह निगम के स्वीकृत गोदामों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

What
When Dec 10, 2011
from 08:40 PM to 08:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

ई-टेण्डरिंग से जहां काम प्रारंभ नहीं, वहां अब नहीं होंगे ''मेनुअल टेण्डरिंग

श्री मोहले ने की धान खरीदी कार्यों की समीक्षा

रायपुर 10 दिसम्बर 2011

4068-10.12.11

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले ने बस्तर अंचल में राज्य भण्डार गृह निगम के स्वीकृत गोदामों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह स्पष्ट तौर पर कहा है कि जहां ई-टेण्डरिंग के जरिए दो से तीन बार टेण्डर होने के बावजूद काम शुरू नहीं किया जा सका है। उन स्थानों में यह कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए 'मेनुअल-टेण्डरिंग' करते हुए काम प्रारंभ कराया जाए। इसके लिए उन्होंने बस्तर संभाग के जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य भण्डार गृह निगम के बस्तर अंचल के क्षेत्रीय प्रबंधक का मुख्यालय जगदलपुर करते हुए उन्हें संभाग के पांचों जिलों में राज्य भंडार गृह निगम की गतिविधियों और क्रियाकलापों में सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।
    श्री मोहले ने बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित संभागायुक्त कार्यालय में संभागीय अधिकारी बैठक लेते हुए यह बात कही। बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा पंचायत, ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक ढांड, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक श्री कौशलेन्द्र सिंह, बस्तर कलेक्टर श्री अन्बलगन पी., उपायुक्त श्री देवराम मण्डावी, कलेक्टर दंतेवाड़ा श्री ओमप्रकाश चौधरी, कलेक्टर नारायणपुर श्री एस.आर.ब्राम्हणे, सुकमा के ओएसडी श्री अलेक्स पॉल मेनन, जिला पंचायत दंतेवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज बंसोड़, बीजापुर और कांकेर जिला कलेक्टरों के प्रतिनिधि, सहित खाद्य और नागरिक आपूर्ति, सहकारिता और धान खरीदी व्यवस्था से जुड़े पांचों जिलों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में धान खरीदी कार्य की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री मोहले ने कहा गोदामों में बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने तथा कम्प्यूटर की स्थापना अनिवार्य रूप से किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब शासन द्वारा 1800 मेटरिक टन की क्षमता के बजाए 3600 मेटरिक टन क्षमता के गोदामों के निर्माण की स्वीकृति दी जा रही है।

दंतेवाड़ा में बनेगा ''रैक-प्वाईंट''

    खाद्य मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले की अध्यक्षता में बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में हुई संभागीय समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव श्री विवेक ढांड ने कहा कि वर्तमान में जगदलपुर रेल्वे स्टेशन में खाद्य और उर्वरक आदि की आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने हेतु जिस तरह का ''रैक-प्वाईंट'' निर्धारित किया गया है, उसी तरह का ''रैक-प्वाईंट'' दंतेवाड़ा जिले में भी बनाया जाना चाहिए। इससे न केवल दंतेवाड़ा बल्कि बीजापुर और सुकमा इलाकों में खाद्य और उर्वरकों की समय पर आपूर्ति कराने में सहूलियत होगी। इसके लिए उन्होंने दंतेवाड़ा कलेक्टर से कहा कि वे गुमड़ा या उसके आसपास ''रैक-प्वाईंट'' निर्धारित किए जाने हेतु स्थल का भौतिक सत्यापन कर लें तथा आवश्यक होने पर तत्काल इसकी जानकारी दें, ताकि यह ''रैक-प्वाईंट'' निर्धारित करने की कार्यवाही की जा सके।  राज्य भण्डार गृह निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक का मुख्यालय अब संभागीय मुख्यालय जगदलपुर होगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले समीक्षा बैठक के दौरान बस्तर अंचल के नागरिकों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था कर सौगातें दी।प्रमुख सचिव श्री विवेक ढांड ने इसी अनुक्रम में बस्तर के बड़ेडोंगर की बजाय फरसगांव में राज्य गृह भण्डार के गोदाम निर्माण का काम आरंभ किए जाने को कहा। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर बस्तर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

संभाग में कोई भी राशन दुकान नहीं होंगे भवन विहीन

    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले की अध्यक्षता आयोजित बैठक में यह तय किया गया कि बस्तर संभाग में कोई भी राशन दुकान अब भवनविहीन नहीं रहेंगे। जिन स्थानों पर जनसंख्या के हिसाब से राशन दुकान बढ़ाये जाने की आवश्यकता है, वहां नये राशन दुकान कलेक्टर स्वयं स्वीकृत कर सकते हैं। प्रमुख सचिव श्री विवेक ढांड ने इस संबंध में जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्यवाही किए जाने को कहा। बैठक में राशन दुकान संचालन की स्थिति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत खाद्यान्न का उठाव, भण्डारण और परिवहन की जानकारी लेकर उसकी भी समीक्षा की।

उपभोक्ताओं को मिलेगा ''डीबीसी-कनेक्शन''

जगदलपुर में ''गैस रिफलिंग प्लांट'' की स्थापना का प्रस्ताव भेजने के निर्देश

    बस्तर संभाग के उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेण्डर का ''डीबीसी कनेक्शन'' (डबल बॉटल कनेक्शन) मिलेगा। प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री विवेक ढांड ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं को उपलब्ध होने वाले गैस सिलेण्डरों की सही समय पर आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने के संबंध में जानकारी लेते हुए खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में यह अवगत कराया कि बस्तर अंचल में घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति एजेंसियों द्वारा सही समय पर नहीं की जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं हर हमेशा घरेलू गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी की भी शिकायतें आती है। इस संबंध में प्रमुख सचिव ने कहा कि इस पर प्रभावी नियंत्रण और पूर्ण रोकथाम लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बस्तर अंचल के ऐसे उपभोक्ता जिनके पास सिंगल गैस कनेक्शन है, ऐसे उपभोक्ताओं को तत्काल संबंधित गैस एजेंसियों के जरिए ''डीबीसी कनेक्शन'' दिलाया जाए। वहीं उन्होंने बस्तर कलेक्टर श्री अन्बलगन पी. के सुझाव पर जगदलपुर में ''गैस रिफलिंग प्लांट'' की स्थापना कराये जाने हेतु प्रस्ताव भेजे जाने को कहा।यदि संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में ''गैस रिफलिंग प्लांट'' स्थापित होता है तो इससे न केवल बस्तर अंचल अपितु सीमावती ओडिसा राज्य में भी घरेलू गैस की आपूर्ति उपभोक्तओं को सही समय पर होगी।

क्र्रमांक-4068/लहरे
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031