राज्य भण्डार गृह निगम द्वारा 26 स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक धर्मकांटा लगाने की योजना
रायपुर 23 अप्रैल 2010
नाप तौल में उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए राज्य के 26 स्थानों पर नये इलेक्ट्रानिक धर्मकांटा लगाए जाएंगे। इन स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक धर्मकांटा लगाने का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम द्वारा किया जाएगा।
राज्य भण्डार गृह निगम के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि रायपुर जिले के तिल्दा, गुढ़ियारी, राजिम, महासमुन्द जिले के सरायपाली, बागबाहरा, जिला मुख्यालय महासुन्द, बसना, बिलासपुर जिले के अकलतरा, जिला मुख्यालय बिलासपुर, जयरामनगर, जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती, लोहर्सी, रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर, जिला मुख्यालय रायगढ़, खरसिया, जिला मुख्यालय दुर्ग, बालोद, चितौद, धमतरी जिले के कुरूद, जिला मुख्यालय कोरबा, कटघोरा, जिला मुख्यालय सरगुजा (अंबिकापुर), जिला मुख्यालय उत्तर बस्तर (कांकेर), जिला मुख्यालय राजनांदगांव और बस्तर जिले के कोण्डागांव में नये इलेक्ट्रानिक धर्मकांटा लगाने का निर्णय लिया गया है।

