लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राशन सामग्री के वितरण में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : श्री मोहले

राशन सामग्री के वितरण में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : श्री मोहले

What
When Mar 16, 2010
from 08:10 PM to 08:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

तीन अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

    रायपुर 16 मार्च 2010

            खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा है कि प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन सामग्री के दुरूपयोग एवं वितरण व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वे जितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। इसी तारतम्य में श्री मोहले ने आज छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम जिला रायगढ़ के गोदाम प्रभारी श्री जे.पी.पटेल, सार्वजनिक वितरण प्रण्ााली के प्रभारी श्री अरूणय मैत्रा एवं जिला प्रबंधक श्री  एन.एल. बारबर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री मोहले ने मुख्यालय छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक श्री एम.एन.प्रसाद राव को जांच अधिकारी नियुक्त कर विस्तृत जांच के लिए उन्हें आज ही रायगढ़ पहुंचकर जांच कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
    श्री मोहले ने बताया कि रायगढ़ जिले में रायगढ़ और विकासखण्ड पुसौर में राशन सामग्री के परिवहन कर्ता ठेकेदार श्री सजन कुमार शर्मा रायगढ़ एवं श्री लोकेश अग्रवाल रायगढ़ को लगभग 61 लाख रुपए मूल्य की दो हजार 700 क्विंटल चावल, 171 क्विंटल गेहूॅ, 33 क्विंटल शक्कर एवं 46 क्विंटल नमक को विभिन्न ट्रकों के माध्यम से राशन की उचित मूल्य दुकानों पर भेजने के लिए प्रदाय किया गया। इन ठेकेदारों द्वारा यह सामग्री संबंधित दुकानों पर नहीं पहुंचायी गई जिसकी जानकारी उन्हें विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई। इसके बाद इन ठेकेदारों के विरूध्द तत्काल रायगढ़ स्थित पुलिस थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई और संबंधित परिवहन कर्ताओं से पुलिस द्वारा सघन पूछताछ की जा रही है। इस प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले गोदाम प्रभारी श्री जे.पी.पटेल, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के प्रभारी श्री अरूणय मैत्रा एवं जिला प्रबंधक श्री एन.एल. बारबर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
    श्री मोहले ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा प्रति माह बारह लाख क्विंटल खाद्यान्न प्रदेश की दस हजार 528 उचित मूल्य की दुकानों में पहुंचाया जाता है। इस कार्य में प्रतिदिन लगभग 800 से 900 ट्रक प्रदेश भर में राशन सामग्री की ढुलाई के लिए लगाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कम्प्यूटरीकरण हेतु सभी जिला खाद्य कार्यालयों को इंटरनेट के माध्यम से राज्य मुख्यालय से जोड़ा गया है। राशन सामग्री के आवंटन के लिए राज्य की सभी उचित मूल्य दुकानों का डेटा बेस तैयार किया गया है और उनसे संलग्न राशन कार्डों के आधार पर कम्प्यूटर के माध्यम से खाद्य संचालनालय द्वारा दुकानवार राशन सामग्री का आवंटन जारी किया जाता है। इस हेतु छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सभी 99 प्रदाय केन्द्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है एवं जिन स्थानों पर कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है, वहां वी-सेट स्थापित किए गए हैं। इस प्रकार मुख्यालय से लेकर लगभग राज्य के तहसील स्तर तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन सामग्री के आवंटन और प्रदाय की प्रक्रिया ऑनलाईन हो गयी है। उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं के माध्यम से राशन वितरण की पल-पल की जानकारी मिलती रहती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरूध्द कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
क्रमांक 4421/लहरे


 


« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031