अन्त्योदय और अन्नपूर्णा योजना के राशन कार्ड धारकों के लिए 2.49 लाख क्विंटल चावल आवंटित
रायपुर 24 मार्च 2010
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत छत्तीसगढ़ में अत्यंत गरीब परिवारों के लिए संचालित अन्त्योदय अन्न योजना और अन्नपूर्णा योजना के राशन कार्ड धारकों को आगामी माह अप्रैल के लिए प्रदेश के सभी जिलों को दो लाख 49 हजार 400 क्विंटल चावल का आवंटन जारी किया गया है। इनमें अन्त्योदय अन्य योजना के राशन कार्ड धारकों के लिए दो लाख 47 हजार 235 क्विंटल और अन्नपूर्णा योजना के राशन कार्ड धारकों के लिए दो लाख 165 क्विंटल चावल शामिल है। प्रदेश में अन्त्योदय अन्न योजना के सात लाख छह हजार राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रति राशन कार्ड मात्र एक रूपए किलो पर 35 किलो और अन्नपूर्णा योजना के तहत वृध्द एवं निराश्रित 21 हजार 652 राशन कार्ड धारकों को 10 किलो चावल नि:शुल्क दिया जाएगा।
खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि अन्त्योदय अन्न योजना और अन्नपूर्णा योजना के राशन कार्ड धारकों के लिए आगामी माह अप्रैल के लिए सरगुजा जिले को 29 हजार 238 क्विंटल, बिलासपुर को 27 हजार 370, रायगढ़ को 17 हजार 970, राजनांदगांव को 11 हजार 917, दुर्ग को 27 हजार 562, रायपुर को 28 हजार एक सौ, बस्तर (जगदलपुर) को 18 हजार 573, नारायणपुर को दो हजार 957, कोरिया (बैकुण्ठपुर) को छह हजार 985, जांजगीर-चाम्पा को 13 हजार 697, कोरबा को नौ हजार 832, जशपुर को नौ हजार 697, कबीरधाम (कवर्धा) को आठ हजार 671, महासमुंद को ग्यारह हजार 88, धमतरी को छह हजार 180, उत्तर बस्तर (कांकेर) को सात हजार 309, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) को आठ हजार 867 और बीजापुर जिले को तीन हजार 387 क्विंटल चावल का आवंटन जारी किया गया।

क्रमांक 4500/लहरे