खाद्य मंत्री श्री मोहले का दौरा कार्यक्रम
रायपुर, 28 अप्रैल, 2011
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले राज्य व्यापी ग्राम सुराज अभियान के अंतिम चरण के आखिरी दिन 29 अप्रैल को रायपुर जिले के चार गांवों का दौरा करेंगे और वहां आयोजित ग्राम सुराज अभियान में शामिल होंगे।
श्री मोहले 29 अप्रैल को सवेरे 11 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे विकासखंड आरंग के ग्राम भैसा, दोपहर एक बजे विकासखंड पलारी के ग्राम कुसमी एवं अपरान्ह तीन बजे ग्राम अमेरा और शाम पांच बजे विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम गिंदोला में आयोजित ग्राम सुराज अभियान में शामिल होंगे। श्री मोहले रात्रि 8 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

