लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति रायपुर शहर के डेढ़ लाख राशन कार्ड धारकों को मिलेगा स्मार्ट कार्ड

रायपुर शहर के डेढ़ लाख राशन कार्ड धारकों को मिलेगा स्मार्ट कार्ड

What
When Apr 04, 2011
from 03:15 PM to 03:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर 04 अप्रैल 2011

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत रायपुर शहर के डेढ़ लाख बी.पी.एल. (गरीबी रेखा श्रेणी) के राशन कार्ड धारकों को स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। स्मार्ट कार्ड के जरिए राशनकार्ड धारक अपनी सुविधानुसार शहर की किसी भी राशन दुकान से राशन सामग्री प्राप्त कर सकेंगे।
    खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले ने आज यहां बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रथम चरण में प्रदेश के रायपुर शहर में कोर पीडी.एस. के जरिए राशन सामग्री वितरण्ा व्यवस्था को हितग्राहियों के अनुरूप बनाये जाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत रायपुर शहर की सभी 174 उचित मूल्य दुकानों में पाइंट आफ सेल उपकरण स्थापित किया जा रहा है। इससे रायपुर शहर के डेढ़ लाख बी.पी.एल. राशन कार्ड धारकों को स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। स्मार्ट कार्ड के माध्यम से राशन कार्ड धारक अपनी सुविधानुसार शहर की किसी भी राशन दुकान से राशन सामग्री प्राप्त कर सकेंगे।
    श्री मोहल ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड धारकों द्वारा प्राप्त की गई राशन सामग्री की जानकारी पाइंट आफ सेल उपकरण के माध्यम से आन लाइन उपलब्ध हो जाएगी, जिससे व्यवस्था में और अधिक पारदर्शिता आएगी। उन्होंने बताया कि रायपुर में इस प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन के पश्चात आगामी वर्षों में राज्य के अन्य शहरों में लागू किया जाएगा।

क्र्रमांक-48/लहरे




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031