लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नाप तौल में गड़बड़ी करने वालों के विरूध्द होगी सख्त कार्रवाई

नाप तौल में गड़बड़ी करने वालों के विरूध्द होगी सख्त कार्रवाई

What
When Dec 24, 2010
from 07:55 PM to 07:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

रायपुर, 24 दिसम्बर 2010

    राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर आज यहां सुन्दर नगर स्थित नाप तौल विभाग के सहायक नियंत्रक कार्यालय में उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े मामलों के संबंध में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि नाप तौल में गड़बड़ी करने वालों के विरूध्द नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसरं बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित होकर प्रचलित नाप तौल उपकरणों की जानकारी ली। उपभोक्ताओं के ज्ञानवर्धन के लिए कार्यक्रम में विभाग द्वारा प्रकाशित प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। उल्लेखनीय है कि उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों से अवगत कराने के लिए सरकार द्वारा प्रति वर्ष 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है।
    कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को नाप तौल की सही प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई और वहीं उपभोक्ताओं ने प्रचलित नाप तौल उपकरणों का अवलोकन किया। इस अवसर पर सहायक नियंत्रक श्री एस.एस.राय ने कहा कि सामान खरीदते समय उपभोक्ताओं को हमेशा नाप तौल की प्रक्रिया पर ध्यान केन्द्रित रखना चाहिए। इसके साथ ही डिब्बाबंद वस्तुओं की खरीदी के दौरान निर्माता कम्पनी, पैकर का  नाम, वस्तु का नाम, शुध्द मात्रा, अधिकतम खुदरा मूल्य, निर्माण्ा एवं पैकिंग का माह एवं वर्ष का भी ध्यान उपभोक्ताओं को रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीज़ल लेते समय मशीन के शून्य अंक पर विशेष ध्यान रखते हुए नोजल की निकासी एवं सही मात्रा पर भी गौर करना चाहिए। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि नाप तौल में गड़बड़ी की आशंका होने पर क्षेत्रीय नाप तौल अधिकारी को तुरंत शिकायत करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।            

क्रमांक-5326/लहरे
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031