लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति किसानों को रबी मौसम में मिला 207 करोड़ रूपए का ऋण

किसानों को रबी मौसम में मिला 207 करोड़ रूपए का ऋण

What
When May 01, 2011
from 07:15 PM to 07:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर एक मई 2011

    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों को खरीफ के साथ रबी फसलों की खेती के लिए भी मात्र तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर दी जा रही ऋण सुविधा के प्रति किसानों ने इस वर्ष भी काफी उत्साह दिखाया हैं उन्हें इस रबी मौसम में 207 करोड़ 49 लाख रूपए से अधिक ऋण उपलब्ध कराया गया है। प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से राज्य शासन की नीति के तहत किसानों को खरीफ फसलों की तरह रबी फसलों की खेती के लिए भी मात्र तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर अल्पकालीन ऋण दिया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की एक हजार 333 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से किसान सिर्फ तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर खेती के लिए खाद और बीज के साथ-साथ नगद राशि भी ऋण के रूप में प्राप्त किए हैं।
    छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस योजना के अंतर्गत दुर्ग जिले के किसानों ने सर्वाधिक 53 करोड़ 71 लाख रूपए का ऋण लिए है। दूसरे क्रम पर धमतरी जिले के किसानों ने 30 करोड़ 86 लाख रूपए और तीसरे क्रम पर रायपुर जिले के किसानों ने 29 करोड़ एक लाख रूपए का ऋण लिए है। इसी तरह महासमुंद जिले के किसानों ने 18 करोड़ 51 लाख रूपए, राजनांदगांव जिले के किसानों ने 18 करोड़ 24 लाख रूपए, कबीरधाम (कवर्धा) जिले के किसानों ने सात करोड़ 82 लाख रूपए, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के किसानों ने नौ करोड़ 76 लाख रूपए, बिलासपुर जिले के किसानों ने छह करोड़ 53 लाख रूपए, जांजगीर-चाम्पा जिले के किसानों ने एक करोड़ 60 लाख रूपए, कोरबा जिले के किसानों ने 17 लाख रूपए, रायगढ़ जिले के किसानों ने चार करोड़ 88 लाख रूपए, जशपुर जिले के किसानों ने पांच लाख रूपए, सरगुजा जिले के किसानों ने छह करोड़ 62 लाख रूपए और कोरिया जिले के किसानों ने 57 लाख रूपए नगद और वस्तु के रूप में रबी फसलों के लिए ऋण लिए हैं।

क्रमांक- 533/चन्द्राकर
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031