लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति खाद्य मंत्री शामिल हुए गुरू घासीदास जयंती समारोह में

खाद्य मंत्री शामिल हुए गुरू घासीदास जयंती समारोह में

What
When Dec 25, 2010
from 07:25 PM to 07:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

सी.सी. रोड के लिए दो लाख और सामुदायिक भवन के लिए डेढ़ लाख रूपये की घोषणा

    रायपुर 25 दिसंबर 2010

5347-251210

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि सभी समाज के लोग बाबा गुरू घासीदास के बताये सत्यमार्ग पर चलकर सात्विक जीवन जिए। उन्होंने कहा कि बाबा ने समाज की कुरीतियों का अंत शांति का मार्ग अपनाकर किया इसका सभी अनुकरण करें। श्री मोहले कल शाम बिलासपुर जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम भद्राली में आयोजित गुरू घासीदास जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।
    श्री मोहले ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम भद्राली में सी.सी. रोड निर्माण के लिए दो लाख रूपये और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए डेढ़ लाख रूपये की घोषणा की। उन्होंने पंथी पार्टी को स्वेच्छानुदान मद से तीन हजार रूपये तथा टयूब वेल स्थापना और क्रिकेट टीम को कीट प्रदान करने की भी घोषणा की। श्री मोहले ने बाबा गुरूघासीदास द्वारा की गई तपस्या तथा तपस्या से प्राप्त शक्ति से अवगत कराया। उन्होंने उपस्थितों का आव्हान कर कहा कि वे सामाजिक कुरीतियों का त्याग कर दीन-दुखियों की सेवा के कार्य करें। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य श्री शिवकुमार, ठाकुर बंशीधर सिंह, श्री मिट्ठू यादव, पंकज सिंह ग्राम पंचायत भद्राली के सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

क्रमांक-5347/चतुर्वेदी

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031