लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अनाजों का सुरक्षित भण्डारण निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता : श्री अशोक बजाज

अनाजों का सुरक्षित भण्डारण निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता : श्री अशोक बजाज

What
When Jan 01, 2011
from 09:15 PM to 09:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

भण्डार गृह निगम के नये कार्यालय भवन में काम-काज शुरू

    रायपुर एक जनवरी 2011

5470

नए कैलेण्डर वर्ष 2011 के प्रथम दिवस पर आज यहां छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के निगम के अवंति विहार स्थित नये कार्यालय भवन में विधिवत काम-काज शुरू हो गया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों का नववर्ष मिलन समारोह निगम अध्यक्ष श्री अशोक बजाज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। श्री बजाज ने उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मंशा के अनुरूप राज्य में अनाजों का सुरक्षित भण्डारण निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारे मेहनतकश किसान खेतों में पसीना बहाकर अनाज उपजाते हैं और उनकी इस मेहनत से मिली पैदावार से ही देश और समाज का पेट भरता है। किसानों की गाढ़े पसीने की कमाई से पैदा होने वाला अनाज हम सबके जीवन के लिए अनमोल वस्तु है, जिसकी सुरक्षित भण्डारण व्यवस्था निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता और हम सबका कर्तव्य भी है। हमें अन्न की बेवजह होने वाली बर्बादी को रोकने के लिए भी समाज में जागरूकता लाने का प्रयास करना होगा। श्री बजाज ने कहा कि हम सबको मिलकर अन्न सुरक्षा में छत्तीसगढ़ को देश में श्रेष्ठ स्थान पर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी इसके लिए पूरी निष्ठा एवं जवाबदारी के साथ काम करें, ताकि मुख्यमंत्री डॉ0 रमन सिंह के विश्वास पर हम सब खरे उतर सकें।
    श्री बजाज ने नव-वर्ष मिलन समारोह में मद्य निषेध आंदोलन की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नये वर्ष में सभी लोगों को शराब, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों से बचने और अगर किसी को इन हानिकारक वस्तुओं के सेवन की आदत है, तो उस आदत को जल्द से जल्द छोड़ने का संकल्प लेने की जरूरत है। श्री बजाज ने इस संबंध में स्वरचित और लोकप्रिय नारे 'नशा हे खराब-झन पीहू शराब' का भी उल्लेख किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी कर्मचारी शासकीय कार्य-अवधि में नशापान न करें। डयूटी के दौरान नशे में अथवा नशापान करते पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। श्री बजाज ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नव-वर्ष की बधाई देते हुए मिल-जुलकर काम करने की सलाह दी और कहा कि हम सबको मिलकर निगम की  एक उज्जवल  छवि निर्माण की जरूरत है। इस अवसर पर  निगम के प्रबंध संचालक डॉ0 जितेन कुमार ने भी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से नव नियुक्त अध्यक्ष अशोक बजाज को विश्वास दिलाया कि हम सब कदम से कदम मिलाकर आपके नेतृत्व में निगम को नई ऊंचाई तक पहुंचायेंगे।
    उल्लेखनीय है कि यह पहला अवसर है जब नये वर्ष के प्रथम दिवस जैसे महत्वपूर्ण प्रसंग पर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निगम अध्यक्ष के नेतृत्व में सामूहिक आयोजन किया। इस आयोजन से पूरे स्टाफ में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री कुमार सिंह के अलावा निगम के वरिष्ठ अधिकारी श्री रितेश अग्रवाल, श्रीमती श्रध्दा अग्रवाल, श्री अखिल चटर्जी, श्री एम. एल. माकोड़े एवं श्री जेड. साबिर उपस्थित थे।

क्रमांक-5470/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031