पहुंच विहीन गांवों में मानसून से पहले होगा आवश्यक वस्तुओं का अग्रिम भंडारण
राज्य सरकार ने जारी किया आवंटन
रायपुर 29 अप्रैल 2010
छत्तीसगढ़ के चौदह जिलों में भौगोलिक दृष्टि से दुर्गम क्षेत्रों में स्थित 195 पहुंच विहीन गांवों की उचित मूल्य दुकानों में मानसून के चार महीनों के लिए चावल, गेहूं, शक्कर, नमक और मिट्टी तेल सहित अन्य जरूरी वस्तुओं के अग्रिम भण्डारण की तैयारी शुरू हो गयी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इसके लिएं 66 हजार 722 क्विंटल चावल, तीन हजार 438 क्विंटल गेहूं, तीन हजार 227 क्विंटल शक्कर और चार हजार 964 क्विंटल आयोडिन युक्त छत्तीसगढ़ अमृत नमक का अग्रिम आंवटन जारी कर दिया है। यह आबंटन जिलों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर आगामी माह जून से सितम्बर तक के लिए जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं में बड़ी संख्या में सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण हो रहा है। इसके फलस्वरूप पहुंचविहीन गांवों की संख्या काफी कम होती जा रही है। पिछले साल ऐसे गांवों की संख्या 244 थी, जबकि इस वर्ष आज की स्थिति में राज्य में केवल 195 पहुंचविहीन गांव रह गए हैं। इस प्रकार एक वर्ष में दुर्गम क्षेत्रों के 49 पहुंचविहीन गांवों को सड़कों से जोड़ दिया गया है। वर्तमान में शेष रह गए 195 पहुंचविहीन गांवों में पिछले साल की तरह इस वर्ष भी बारिश के पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आवश्यक वस्तुओं का अग्रिम भंडारण किया जाएगा। राज्य सरकार ने आवंटन के साथ सभी जिला कलेक्टरों और खाद्य अधिकारियों को अग्रिम भण्डारण का कार्य युध्द स्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि कबीरधाम (कवर्धा) जिले के 20 पहुंच विहीन गांवों की उचित मूल्य दुकानों के लिए सात हजार 368 क्विंटल चावल, 25 क्विंटल गेहूं, 328 क्विंटल शक्कर, 504 क्विंटल नमक, उत्तर बस्तर (कांकेर) के 15 पहुंच विहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए पांच हजार 696 क्विंटल चावल, 296 क्विंटल गेहूं, 279 क्विंटल शक्कर, 429 क्विंटल नमक, कोरबा जिले के 12 पहुंच विहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए चार हजार 67 क्विंटल चावल, 164 क्विंटल गेहूं, 196 क्विंटल शक्कर, 302 क्विंटल नमक, कोरिया (बैकुण्ठपुर) के नौ पहुंच विहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए दो हजार 221 क्विंटल चावल, 46 क्विंटल गेहूं, 112 क्विंटल शक्कर, 173 क्विंटल नमक, जशपुर के 11 पहुंच विहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए एक हजार 645 क्विंटल चावल, 85 क्विंटल गेहूं, 79 क्विंटल शक्क्र, 121 क्विंटल नमक, जांजगीर-चांपा के दो पहुंच विहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए 381 क्विंटल चावल, 28 क्विंटल गेहूं, 18 क्विंटल शक्कर, 28 क्विंटल नमक, धमतरी जिले के पांच पहुंच विहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए दो हजार 337 क्विंटल चावल, 96 क्विंटल गेहूं, 110 क्विंटल शक्कर, 169 क्विंटल नमक, बस्तर (जगदलपुर) के छह पहुंच विहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए एक हजार 745 क्विंटल चावल, 21 क्विंटल गेहूं, 84 क्विंटल शक्कर, 129 क्विंटल नमक का आवंटन जारी किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर जिले के नौ पहुंच विहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए तीन हजार 76 क्विंटल चावल, 143 क्विंटल गेहूं, 137 क्विंटल शक्कर, 212 क्विंटल नमक, बीजापुर जिले के आठ पहुंच विहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए तीन हजार 548 क्विंटल चावल, 23 क्विंटल गेहूं, 182 क्विंटल शक्कर, 279 क्विंटल नमक, राजनांदगांव जिले के 18 पहुंच विहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए चार हजार 269 क्विंटल चावल, 178 क्विंटल गेहूं, 207 क्विंटल शक्कर, 319 क्विंटल नमक, रायगढ़ जिले के चार पहुंच विहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए 822 क्विंटल चावल, 34 क्विंटल गेहूं, 40 क्विंटल शक्कर, 61 क्विंटल नमक, रायपुर जिले के 36 पहुंच विहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए 18 हजार 22 क्विंटल चावल, एक हजार 767 क्विंटल गेहूं, 899 क्विंटल शक्कर, एक हजार 383 क्विंटल नमक और सरगुजा (अंबिकापुर) जिले के 40 पहुंच विहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए 11 हजार 522 क्विंटल चावल, 301 क्विंटल गेहूं, 556 क्विंटल शक्कर एवं 855 क्विंटल आयोडिन युक्त छत्तीसगढ़ अमृत नमक का आबंटन जारी किया गया है।

