लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति समितियों में अब तक 27.14 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की आवक

समितियों में अब तक 27.14 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की आवक

What
When Jan 08, 2011
from 06:20 PM to 06:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर, 08 जनवरी 2011

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य नीति के तहत सहकारी समितियों के एक हजार 586 उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक में दिनों-दिन वृध्दि हो रही है। इन केन्द्रों में इस माह की छह तारीख तक 27 लाख 14 हजार 521 मीटरिक टन धान की आवक दर्ज की गई है। इनमें से 15 लाख 80 हजार 549 मीटरिक टन कॉमन (सामान्य) धान और 11 लाख 33 हजार 972 मीटरिक टन ग्रेड-ए धान शामिल है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की एक हजार 333 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के एक हजार 586 उपार्जन केन्द्रों में कॉमन (सामान्य) धान एक हजार रूपए और ग्रेड-ए धान एक हजार तीस रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर किसानों की ऋण पुस्तिका के आधार पर खरीदी जा रही है।
    छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सबसे अधिक छह लाख 29 हजार 516 मीटरिक टन धान की आवक रायपुर जिले में दर्ज की गई है। दूसरे क्रम पर दुर्ग जिले में चार लाख 48 हजार 314 मीटरिक टन और तीसरे क्रम पर महासमुन्द जिले में तीन लाख 47 हजार 837 मीटरिक टन धान की आवक दर्ज की गई है। इसी प्रकार कबीरधाम (कवर्धा) जिले में 19 हजार 313 मीटरिक टन, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में 76 हजार 390 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 25 हजार 533 मीटरिक टन, कोरिया जिले में सात हजार 85 मीटरिक टन, जशपुर जिले में आठ हजार 654 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में दो लाख 28 हजार 318 मीटरिक टन, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में दो हजार 984 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में एक हजार 738 मीटरिक टन, धमतरी जिले में दो लाख 72 हजार 361 मीटरिक टन, बस्तर जिले में 37 हजार 660 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में एक हजार 186 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में एक लाख 53 हजार 414 मीटरिक टन, राजनांदगांव जिले में एक लाख 93 हजार 784 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में एक लाख 96 हजार 296 मीटरिक टन और सरगुजा जिले में 34 हजार 138 मीटरिक टन धान की आवक दर्ज की गई है।

क्रमांक-5580/चन्द्राकर




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031