अब तक 34.19 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की आवक
समितियों में धान की आवक में दिनों दिन वृध्दि
धान खरीदी में रायपुर जिला सबसे आगे
रायपुर, 18 जनवरी 2011
समर्थन मूल्य नीति के तहत छत्तीसगढ़ की एक हजार 333 प्राथमिक सहकारी समितियों के एक हजार 589 उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक में दिनों दिन वृध्दि दर्ज की जा रही है। चालू खरीफ विपणन वर्ष 20010-11 में अनुमानित लक्ष्य 50 लाख मीटरिक टन धान खरीदी के विरूध्द अब तक 34 लाख 19 हजार 268 मीटरिक टन धान की आवक दर्ज की गई है। इनमें से 20 लाख 53 हजार 799 मीटरिक टन कामन (सामान्य) धान और 13 लाख 65 हजार 469 मीटरिक टन ग्रेड 'ए' धान शामिल हैं। धान की खरीदी किसानों के ऋण पुस्तिका के आधार पर की जा रही है। अब तक सबसे अधिक सात लाख 70 हजार 887 मीटरिक टन धान की खरीदी कर रायपुर जिला प्रथम स्थान पर है, जबकि 5 लाख 41 हजार 987 मीटरिक टन धान खरीदी कर दुर्ग जिला दूसरे स्थान और चार लाख 17 हजार 748 मीटरिक टन धान खरीदी कर महासमुंद जिला तीसरे स्थान पर है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चालू खरीदी विपणन वर्ष के अंतर्गत राज्य में समर्थन मूल्य नीति के अंतर्गत विगत एक नवम्बर से चल रहा है। किसानों से धान की नगद खरीदी का कार्य आगामी 10 फरवरी तक की जाएगी। विभिन्न समितियों से यहां राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) मुख्यालय में संकलित जानकारी के अनुसार अब तक कबीरधाम (कवर्धा) जिले में 64 हजार 40 मीटरिक टन, उत्तर बस्तर (कांकेर) में 92 हजार 909 मीटरिक टन, कोरबा में 37 हजार 510 मीटरिक टन, कोरिया में 10 हजार 285 मीटरिक टन, जशपुर में 14 हजार 193 मीटरिक टन, जांजगीर-चाम्पा में तीन लाख 30 हजार 683 मीटरिक टन, दक्षिण्ा बस्तर (दंतेवाड़ा) में चार हजार 939 मीटरिक टन, बीजापुर में तीन हजार 133 मीटरिक टन, दुर्ग में पांच लाख 41 हजार 987 मीटरिक टन, धमतरी में तीन लाख 15 हजार 388 मीटरिक टन, बस्तर (जगदलपुर) में 53 हजार 748 मीटरिक टन और नारायणपुर जिले में अब तक एक हजार 663 मीटरिक टन धान की आवक दर्ज की गई है। बिलासपुर जिले में दो लाख 22 हजार 393 मीटरिक टन, महासमुंद में चार लाख 17 हजार 748 मीटरिक टन, राजनांदगांव में दो लाख 31 हजार 395 मीटरिक टन, रायगढ़ में दो लाख 52 हजार 102 मीटरिक टन, रायपुर में सात लाख 70 हजार 887 मीटरिक टन और सरगुजा (अम्बिकापुर) जिले में अब तक 53 हजार 265 मीटरिक टन धान की आवक दर्ज की गई है।

