हाट-बाजारों में मिलेगा बिना राशन कार्ड के मिट्टी तेल
जिलों को मिट्टी तेल आवंटित
रायपुर, 30 मार्च 2011
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी 18 जिलों को आगामी माह अप्रैल के लिए 15 हजार 576 किलो लीटर मिट्टी तेल का आवंटन जारी किया गया है। इनमें सामान्य आवंटन के तहत 15 हजार 57 किलो लीटर और उजियारा योजना के तहत 519 किलो लीटर मिट्टी तेल शामिल हैं। सामान्य आवंटन के तहत प्रदेश के सभी राशनकार्ड धारकों को उचित मूल्य दूकानों से प्रति राशन कार्ड तीन लीटर मिट्टी तेल का वितरण किया जाएगा, जबकि उजियारा योजना के तहत आवंटित मिट्टी तेल को अनुसूचित क्षेत्रों में संचालित हाट-बाजारों में बिना राशन कार्ड के निर्धारित मूल्य पर दो लीटर मिट्टी तेल दिया जाएगा। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशानुसार घरेलू रसोई गैस (एल.पी.जी.) के सिंगल एवं डबल कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं को मिट्टी तेल वितरण नहीं किया जाएगा।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि रायपुर जिले को एक हजार 956 किलो लीटर, धमतरी को 372 किलो लीटर, महासमुन्द को 732 किलो लीटर, बिलासपुर को एक हजार 656 किलो लीटर, जांजगीर-चांपा को एक हजार दो सौ किलो लीटर, कोरबा को 552 किलो लीटर, दुर्ग को दो हजार चार किलो लीटर, राजनांदगांव को 852 किलो लीटर, कबीरधाम (कवर्धा) को 468 किलो लीटर, रायगढ़ को एक हजार 44 किलो लीटर, जशपुर को 720 किलो लीटर, सरगुजा (अम्बिकापुर) को एक हजार 488 किलो लीटर, कोरिया (बैकुण्ठपुर) को 372 किलो लीटर, बस्तर (जगदलपुर) को 960 किलो लीटर, उत्तर बस्तर (कांकेर) को 600 किलो लीटर, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) को 336 किलो लीटर, बीजापुर को 168 किलो लीटर और नारायणपुर जिले को 96 किलो लीटर मिट्टी तेल का आवंटन जारी किया गया है।

क्रमांक-6784/लहरे